श्यामसुन्दरी बालिका इंटर कालेज में उप्र भारत स्काउट एवं गाइड्स की प्रशिक्षक बैठक सम्पन्न
◆ संस्था में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दास्त नहीं- मुख्यायुक्त
बिल्थरारोड, बलिया। उप्र भारत स्काउट एवं गाइड्स की प्रशिक्षक बैठक श्यामसुन्दरी बालिका इंटर कालेज में गुरूवार को आयोजित की गयी। बैठक में नवनियुक्त मुख्यायुक्त डा0 शैलेजा राय द्वारा जनपद में प्रशिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए बहुत जल्द ही बेसिक स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन कोर्स आयोजित करने की बात कही गयी। कहा कि जनपद में स्काउटिंग के विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ा जायेगा। परन्तु साथ में उन्होने यह भी कहा कि वे इस संस्था में किसी भी तरह की
अनुशासनहीनता बर्दास्त नही करेंगी।
प्रशिक्षक बैठक को सम्बोधित करते हुए डा0 श्रीमती राय ने कहा कि जब संस्था में ट्रेनर उपलब्ध है तो कम से कम पदाधिकारी ट्रेनिंग देने न जायें।
उन्होने पदाधिकारियों को ट्रेनिंग के लिए दिशा निर्देश देने की बात कही। कहा कि जिला में यदि कोई कार्यक्रम हो तो उन्हे उसकी सूचना अवश्य दी जाये। का कि जब उन्हे मुख्यायुक्त की जिम्मेदारी से नवाजा गया तो संस्था के
लोगो ंने उन्हे कई समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि वह चाहती है कि इन सभी समस्याओं का हम सभी मिल बैठ कर समाधन करें। उन्होने इस दौरान जनपद में प्रशिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर हीरालाल से मोबाइल पर वार्ता भी किया। कहा कि जब स्काउट एवं गाइड एक संस्था के रूप में है तथा माध्यमिक व डिग्री कालेजों में इसका शुल्क
लिया जाता है तो हर संस्था इसकी ट्रेनिंग क्यों नही करायेगी। उन्होने इसको बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक संस्थान को इसकी ट्रेनिंग कराने पर बल दिया। कहा कि बहुत जल्द जनपद मुख्यालय पर परिषद की बैठक आयोजित कर कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। उन्होने सभी प्रधानाचार्यों से अपील की कि वे विद्यालय में लिए गये स्काउट शुल्क का तीन माह का पैसा जनपद कोष में अवश्य जमा करें। इस अवसर पर मु0 इसरारूल हक, शरदचंद पांडेय, अंकित उपाध्याय, अजीत सिंह, सौरभ पांडेय, वरिष्ठ प्रवक्ता लीलावती देवी एवं जिला
स्काउट शिक्षक अरविन्द कुमार सिंह उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रार्थना एवं राष्ट्रगान भी गाया गया। बैठक के अंत में संस्था के उपाध्यक्ष लालेन्द्र प्रताप सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए गतात्मा की शान्ति के लिए दो
मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की गयी।

