अपना जिला

शिव की झांकी के साथ सिंधी समाज ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

मऊ। सिंधी समाज द्वारा सावन माह के उपलक्ष्य में रविवार को आकर्षक शिव झांकी निकाली गई। इस दौरान सिंधी समाज के लोगों ने गाजे-बाजे व जयकारे के बीच भगवान शिव की आकर्षक झांकी निकालते हुए जयकारा लगाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

तानेबाने के मऊ शहर में सावन माह के दौरान सिंधी समाज द्वारा निकाले जाने वाले शिव झांकी को लेकर काफी उत्साह रहा। सिंधी समाज द्वारा कई दिनों से इसकी तैयारियां की जा रही थी। तैयारियों का परिणाम रविवार को शहर क्षेत्र के सिंधी कालोनी में उस समय दिखा, जब ट्रैक्टर पर सजी झांकी देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। भगवान शिव की आकर्षक झांकी शहर में घुमाने से पूर्व सिंधी समाज के लोगों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना किया। इसके बाद यह झांकी सिंधी कालोनी, रोडवेज, आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा होते हुए ताजोपुर स्थित सिंधी बाबा की कुटी तक पहुंचा। अंत में कार्यक्रम के आयोजक गोपीचंद ने सभी लोगों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर मुख्य रुप से रवि, गोल्डी, पप्पू, गोपीचंद, जिम्मी, बाबला, आकाश, छोटू, सागर, गुड़िया, खुशी, मनोज, नरेश, मोनिका, लवली, रानी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *