अपना जिला

शिक्षक व स्नातक के तर्ज पर व्यापारी समाज को भी विधान परिषद में मिले मौका : रामगोपाल

मऊ। देश का सर्वाधिक राजस्व और रोजगार देने वाले व्यापारी वर्ग को देश की सर्वोच्च पंचायत विधानसभा व लोकसभा में अपनी समस्याओं व सुझाव तथा विचारों को व्यक्त करने के लिए विधान परिषद में शिक्षक समुदाय के तर्ज पर मौका दिया जाए ।उक्त विचार हैं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता के।नगर मऊ के रौजा स्थित संगठन के कार्यालय पर आयोजित व्यापारियों की बैठक में संबोधित करते हुए डॉक्टर गुप्ता ने कहा कहा कि विगत दिनों प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में व्यापारियों की बैठक में उक्त मांगे उठाई गई उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ व्यापारी समुदाय ही सभी वर्गों का पोषक होता है और उसे किसी भी राजनीतिक स्तर पर अपनी बातों को सरकार के सम्मुख रखने का मंच नहीं प्राप्त होता है ।जिस प्रकार से शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करने के लिए विधान परिषद में सीटे आरक्षित की गई हैं ।उसी तर्ज पर व्यापारियों को भी विधान परिषद में भेजने के लिए आरक्षण दिया जाए प्रदेश की बैठक में विभिन्न विचारों का आदान-प्रदान किया गया। इसी क्रम में किसानों के आंदोलन पर भी सरकार को सकारात्मक योगदान करने पर विचार व्यक्त किया गया।
उक्त प्रस्ताव को पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम प्रेषित किया गया और व्यापारियों से कहा गया कि सभी लोग इस प्रस्ताव से संबंधित पत्र सीधे प्रधानमंत्री को लिखे जिससे कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ समूचे भारत के सभी प्रदेशों में व्यापारियों को अपना प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हो सके ।
बैठक में मुख्य रूप से अजय कनौजिया सुनील यादव महातम यादव हरिशंकर प्रसाद गुप्ता अशोक सिंह राम अवध सिंह सुभाष कनौजिया मोहम्मदाबाद से अंजनी कुमार राधेश्याम वर्मा तथा दोहरीघाट से आजाद जायसवाल विनय कुमार जायसवाल उमेश गुप्ता कोपागंज से हबीब अहमद श्री राम हाजी अनवर अली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *