चर्चा में

शारदा नारायन हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं चेयरमैन डॉक्टर संजय सिंह किये मऊ का नाम रौशन

मऊ। शारदा नारायन वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वधान में शारदा नारायन हॉस्पिटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया इस अवसर पर शारदा नारायन हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं चेयरमैन डॉक्टर संजय सिंह ने बताये की लखनऊ में आयोजित  फिजिशियन *स्टेमी इंडिया 2018 कॉन्फ्रेंस* में मैने भाग लिये इस कॉन्फ्रेंस में पूरे भारत के अलग अलग राज्यों व उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों से लगभग 500 डॉक्टरों ने भाग लिया इस अवसर पर सम्मान समारोह का कार्यक्रम भी हुआ जिसमें मऊ से हमे  पहला *उत्तर प्रदेश स्टेमी हीरो अवार्ड 2018*  चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए *उत्तर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन व डॉक्टर वी0 एस0 नारायन, डॉक्टर थॉमस एलेग्जेंडर, डॉक्टर अजीत एस0 मुल्लासरी और डॉक्टर ऋषि सेठ  ने देकर  सम्मानित किया।
इस अवसर पर बोलते हुऐ मंत्री श्री टण्डन ने बताये की डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप माना जाता है ।छोटे शहरों के ही डॉक्टरों के प्रथम उपचार से रोगी को बड़े हॉस्पिटलों तक पहुँचने ने सहायता मिलती है। और अधिक से अधिक  मरीजों को बचाया जाता है और ऐसा ही देखने को मऊ जैसे छोटे शहर से देखने को मिला है जिसमे डॉक्टर संजय सिंह का कार्य सराहनीय रहा मैं इनको बहुत बहुत धन्यबाद देते है। जिन्होंने इतने छोटे शहर में बहुत ही अच्छा कार्य किया है। आगे डॉ सिंह ने बताये की हमें भी खुशी इस बात की है हम अपने ईमानदारी व मेहनत से ही यह आवर्ड पाकर व मऊ का नाम रौशन करके आया है शारदा नारायन हॉस्पिटल कार्य आगे भी इसी प्रकार चलता रहेगा । यदि कोई ईमानदारी व मेहनत से कोई कार्य करेगा तो उसे सम्मान अवश्य मिलेगा। शारदा नारायन हॉस्पिटल में भी स्टेमी इंडिया का कार्यक्रम कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *