शांति भंग की आशंका में 22 व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा राजन राजभर निवासी हेमई, स्वपन राजभर निवासी खिजिरपुर थाना घोसी, थाना घोसी पुलिस द्वारा रामानन्द निवासी बलुआ पोखरा, फैज, वसीद निवसीगण मदापुर समसपुर, लालता, रजनीश, लालबहादुर निवासीगण कुचहरा थाना घोसी, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा इन्जरूल उर्फ पप्पी, जाहिद अख्तर, मो0 ओसामा निवासीगण रधुनाथपुर, विनय वर्मा, नारायण, हरिमोहन वर्मा, दीपचन्द्र निवासीगण सहादतपुरा थाना कोतवाली, थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा विभूती सिंह निवासी इटौरा चैबेपुर थाना मुहम्मदाबाद, थाना रानीपुर पुलिस द्वारा विजयी यादव निवासी किन्नूपुर थाना रानीपुर, थाना मधुबन पुलिस द्वारा जितेन्द्र निवासी ककराडीह, शिवकुमार निवासी उसुरी, मानसिंह, अजीत, अनिल निवासीगण खैरा देवार थाना मधुबन जनपद मऊ को अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
