शहीद पारसनाथ सिंह की 25वीं पुण्यतिथि पर रोटरी ने निशुल्क मेडिकल कैम्प व ड्रेस वितरण का किया आयोजन
मऊ। शहीद पारसनाथ सिंह की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नगर के बकवल मोड़ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पर रविवार को रोटरी क्लब मऊ व कार्यक्रम के संयोजक सचिन्द्र सिंह के तत्वाधान में एक मेडिकल कैंप एवं छात्र छात्राओं को निशुल्क ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 500 लोग निशुल्क जांच शिविर में शामिल हुए साथ ही 150 छात्र छात्राओं को ड्रेस, कॉपी, पेन आदि दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि विकास अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी रहे।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे अवसरों पर इस तरह के आयोजन से समाज में जागरूकता पैदा होती है तथा हम गरीब तबकों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करते हैं। कहा कि शहीद पारसनाथ सिंह की स्मृति में जो यह कार्यक्रम हो रहा है वास्तव में काबिले तारीफ है उनकी आत्मा जहां भी होगी प्रसन्न होगी।
विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के साथ बच्चों में ड्रेस वितरण का कार्यक्रम काफी सराहनीय है ऐसे आयोजन सदैव होने चाहिए जिससे समाज के वंचित लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
कार्यक्रम के संयोजक व शहीद पारसनाथ सिंह के पुत्र रोटेरियन सचिन्द्र सिंह ने शहीद पारसनाथ सिंह के जीवन पर संक्षेप में प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सदैव इस तरह के आयोजन आगे भी करते रहेंगे। कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए हम सभी के प्रति ऋणी हैं।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन शमीम अहमद ने कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य कमजोर और आखरी व्यक्ति तक सुविधाओं का लाभ दिलाना है। वरिष्ठ रोटेरियन डा. एसएन खत्री ने कहा कि रोटरी क्लब शांतिपूर्वक गरीबों के विकास का कार्य करती रहती है। तीन प्राथमिक स्कूलों में प्रोजेक्टर लगाने का विचार चल रहा है जिसे जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा।रोटरी क्लब के सचिव डॉ असगर अली सिद्दीकी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब बच्चों के प्रोत्साहन के लिए ऐसे कार्यक्रम भविष्य में आयोजित करती रहेगी, जिससे गरीबों का उत्थान हो सके। कार्यक्रम के आयोजन में वार्ड के सभासद मुकेश कुमार सिंह के प्रति रोटरी क्लब ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन राकेश गर्ग ने किया।
निशुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग 500 मरीजों का मेडिकल चेकअप किया गया तथा दवा वितरण किया गया इसके अलावा 150 छात्र छात्राओं को निशुल्क ड्रेस , कॉपी, पेन आदि दिया गया। इसके अलावा संस्था द्वारा 10 सेट डेस्क ब्रेंच विद्यालय को निशुल्क दिया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से आलोक खंडेलवाल, बृजेश कुमार, आशीष अग्रवाल, जितेंद्र रखोलिया, सौरभ मद्धेशिया, आशीष अग्रवाल, कृष्ण खंडेलवाल, डॉ एम. असलम, डॉ पी के गुप्ता, डॉ मनोज मित्तल, डॉ प्रतिमा सिंह, डॉ प्रमोदिता सिंह, डा. आरएम मिश्रा, डॉ अजीत कुमार सिंह, रो. अजीत सिंह, डॉ सुजीत सिंह, निकुम्भ बयालिस गांव के अध्यक्ष रमाशंकर सिंह, प्रबंधक सिधवल राघवेंद्र सिंह सहित हरेंद्र सिंह, छेदी सिंह, रामाश्रय यादव, राजकुमार सिंह, शिवम सिंह ने मौजूद रहे।

