पुण्य स्मरण

शहीद का पार्थिव शरीर आते ही उमड़ा सैलाब, आंखें हुई नम् लोगों ने दी श्रद्धांजलि

रतनपुरा/मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के गांव चकरा में शहीद की पार्थिव शरीर आते ही हजारों की संख्या में महिला, पुरुष ,नौजवान एक झलक पाने के लिए बेकाबू हो गए। वंदे मातरम के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

लेह में बुधवार की रात्रि में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में हवलदार गणेश यादव शहीद हो गए थे। शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर उनका पार्थिव शरीर देर शाम एयर इंडिया के विमान से 250 सी मीडियम रेजिमेंट कोर के नायब सूबेदार दिनेश कुमार पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे। गणेश इसी रेजिमेंट की एक यूनिट के साथ  में तैनात थे। शनिवार के दिन करीब 11:00 बजे के करीब पार्थिव शरीर गांव के समीप पहुंचते ही हजारों की संख्या में नौजवान स्थानीय कस्बे में फूलों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीद जवानों की टोली के में शामिल होकर वंदे मातरम पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चकरा नाहर पर पहुंचे । पहसा से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय करके शहीद के बनाए गए घर के मंदिर के पास पहुंचे पार्थिव शरीर अभी गाड़ी पर ही थी कि जनता अपने शहीद जवान की एक झलक पाने के लिए बेकाबू हो गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान पहुंच कर परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी तथा शहीद के शव पर पुष्प अर्पित किए। मुक्ति धाम में शहीद के पिता द्वारा मुखाग्नि दी गई।

परिजनों का नहीं थम रहा था आंसू…

रतनपुरा/ मऊ। शहीद गणेश यादव के पार्थिव शरीर पहुंचते ही पत्नी तारा देवी, बेटा आकाश तथा बेटी आसमां, पिता विश्वनाथ यादव, भाई राजेश यादव दहाड़े मार कर रोने लगे। उमड़ी जनता की भीड़ भी अपने आप को रोक नहीं पाई आंसू से अश्रू निकलने लगे लगभग 45 मिनट तक उनके पार्थिव शरीर को घर पर रोका गया जिसमें जवानों ने गार्ड आफ ऑनर दिया गया। मौके पर जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक ,उप जिलाधिकारी सहित पुलिस तथा  258 मीडियम रेजिमेंट के अवकाश प्राप्त कैप्टन दुलारे सिंह, रंजीत सिंह, हवलदार नंद कुमार सिंह सहित सपा के जिला अध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अल्ताफ अंसारी पंहुच शहीद को श्रद्धांजलि दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *