शबा सिद्दकी का विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण
मऊ। विषय विशेषज्ञ बालिका शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ से श्रीमती शबा सिद्दिकी के द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय गाढ़ा के बाद प्राथमिक विद्यालय कइयां का निरीक्षक किया गया। प्राथमिक विद्यालय कइयां पहुंचने पर उनके द्वारा विद्यालय के शैक्षिक एवं भौतिक परिवेश का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षा 1 के बच्चे प्रोजेक्टर पर अक्षर ज्ञान की पढ़ाई कर रहे थे। किचन का निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता के साथ रसोई घर और रसोइयों के साफ-सफाई को भी देखा। सभी कक्षाओं को देखते हुए बच्चों प्रश्न भी पूछी। वे बच्चों के उत्तर से संतुष्ट दिखीं। विद्यालय में नवाचार से बहुत प्रभावित थीं। बच्चों नें पी.टी. का भी प्रदर्शन किया। उन्होनें विद्यालय में पौधारोपण भी किया। उनके साथ जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अखिलेश सिंह भी मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय कइयां के बाद प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीनगर का निरीक्षण करने के बाद अपनी टीम के साथ लखनऊ रवाना हो गई।