अपना जिला

वैश्य समाज महिला शाखा की नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत

मऊ। वैश्य समाज (महिला शाखा) की सदस्यों की बैठक सहादतपुरा स्थित कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का प्रारम्भ सर्वप्रथम वैश्य समाज महिला शाखा की नवनियुक्त पदाधिकारी का फूल माला पहनाकर स्वागत के साथ किया गया । वैश्य समाज महिला उ0प्र0 के सदस्यों नें मण्डल प्रभारी श्रीमती मीना अग्रवाल (जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा), मण्डल महामंत्री श्रीमती किरन कृष्ण बरनवाल (प्रिन्सीपल सेक्रेट हार्ट स्कूल), जिलाध्यक्ष कृष्णा खण्डेलवाल,  उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम सर्राफ, महामंत्री श्रीमती अर्चना बरनवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता बरनवाल, को बुके एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बैठक को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त आजमगढ़ मण्डल प्रभारी श्रीमती मीना अग्रवाल नें महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति एक जुट होने पर बल दिया। साथ ही साथ लखनऊ में प्रस्तावित व्यापारी महासम्मेलन में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पर्यवेक्षक प्रदेश मंत्री वैश्य समाज उ0प्र0 गोपाल कृष्ण बरनवाल,  मण्डल प्रभारी आजमगढ़ श्रीमती मीना अग्रवाल, मण्डल महामंत्री आजमगढ़ श्रीमती किरन कृष्ण बरनवाल, जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम सर्राफ, महामंत्री श्रीमती अर्चना बरनवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती ममता बरनवाल, मंजूला जायसवाल, मंजू गुप्ता, तृप्ति अग्रवाल, कृति अग्रवाल, मंजू अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *