विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की समीक्षात्मक बैठक
गोरखपुर। पूर्वोतर रेलवे के निर्माण संगठन में एल.एम.झा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण की अध्यक्षता में विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की समीक्षात्मक बैठक, तकनीकी संगोष्ठी एवं विषेष हिन्दी कार्यषाला के अन्तर्गत स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन 22 दिसम्बर,2017 को किया गया। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण श्री झा ने माँ सरस्वती के चित्र एवं प्रख्यात साहित्यकार रामवृक्ष बेनीपुरी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में श्री झा ने कहा कि रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में तकनीकी विषयों पर इस तरह के आयोजन से लाभ मिलता है, साथ ही साथ राजभाषा प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा मिलता है। श्री झा ने राजभाषा सप्ताह-2017 के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं (हिन्दी टिप्पण, प्रारूप लेखन, हिन्दी निबन्ध, हिन्दी वाक्, हिन्दी क्विज) में भाग लेने वाले सफल प्रतिभागी रेलकर्मियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। उप मुख्य राजभाषा अधिकारी तथा वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कार्यषाला में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वागत करते हुये राजभाषा प्रयोग-प्रसार के विभिन्न पहलुओं पर अपना विचार प्रस्तुत किया। स्वास्थ्य परिचर्चा के अन्तर्गत ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय,गोरखपुर के वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डा0 नन्दकिषोर ने ‘‘शरद ऋतु में श्वासन तंत्र सम्बन्धी रोग एवं बचाव‘‘ विषय पर विस्तृत जानकारी दिया। उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी/निर्माण श्री टी.पी. पाण्डेय ने पेंषन रिवीजन तथा ई-टेंडरिंग पर महत्वपूर्ण जानकारी दिया।
संगोष्ठी में मुख्य इंजीनियर/निर्माण (मुख्यालय) श्री ए.एम.रिजवी, मुख्य इंजीनियर/निर्माण (नियोजन) श्री वी.के.गुप्ता, मुख्य इंजीनियर/निर्माण (उत्तर) श्री ए.के.सिंह, मुख्य इंजीनियर/निर्माण(पष्चिम) श्री रामजनम, मुख्य इंजीनियर/निर्माण (पूर्व) श्री काजी मेराज अहमद, उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी/निर्माण डा0 आर.के.भारती, मुख्य इंजीनियर/निर्माण (पुल) श्री एन.के.सिंह, उप मुख्य इंजीनियर/निर्माण (टै्रक) श्री एस.सी.श्रीवास्तव, सचिव/मुख्य प्रषासनिक अधिकारी/निर्माण श्री पी.के.पाठक, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डा0 संजय सिंह उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन राजभाषा अधिकारी श्रीमती कमलासिनी तिवारी ने किया।