चर्चा में

वाह बेटी : अविष्का व आद्विका ने गुल्लक तोड़ श्रीराम मंदिर के लिए दिया 2330 रूपया

मऊ। धर्म के प्रति आस्था हो तो कोई काम छोटा और बड़ा नहीं होता और ऐसे में जब संस्कार और संस्कृति की छाप बचपन पर छोड़ा जाएगा तो कहीं नहीं गई वह बच्चा कुछ ऐसा कर जाएगा जो समाज में एक अलग ही रूप लेकर प्रदर्शित होगा। कुछ ऐसा ही हुआ मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के गांव खालिसा में। जहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में निधि समर्पण के लिए राम भक्तों की टोली जब मोहम्मदाबाद गोहना के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विस्तार प्रभारी विकास कुमार के साथ आशीष कुमार राय के घर पहुंची तो वहां पर उनकी दो अबोध बेटी अविष्का राय व आद्विका राय बड़ी मासूमियत से अपना गुल्लक लाकर अपने पिता को दिया और कहा कि इसे भी तोड़कर इसमें जितना हम लोगों ने पैसा इकट्ठा किया है उसे मंदिर के लिए दे दीजिए। अपने तोतली जुबान से बच्चों का यह पहल देख लोग हैरान हो गये। उसके बाद परिजनों ने गुल्लक को टीम के साथ गए विकास कुमार को दिया, तब विकास ने बेटी के साथ मिलकर उस गुल्लक को तोड़ा तो उसमें से ₹2330 निकला। जिसे बेटियों की मर्जी से परिजनों ने समर्पण निधि टीम को दे दिया। इसके अलावा परिजनों ने अपना अलग-अलग निधि समर्पण किया।
इस अवसर पर सभी एक साथ मिलकर जमकर जय श्रीराम के घोष लगाए। इस अवसर पर महेंद्र नाथ राय, आशा राय, अवनीश राय, रजनीश राय, सुधीर सोनकर, सतीश राय, लक्ष्मी प्रसाद गुप्त, प्रवीण राय, जनार्दन राय, आजाद राय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *