अपना जिला

वाह क्या बात है : जिला अस्पताल में मरीजों को सिखाया जाएगा योगा

मऊ, 27 मार्च,2018। जिला अस्पताल में आयुर्वेद विभाग द्वारा योगा केन्द्र खेला गया है जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु द्वारा फीटा काटकर एवं मंत्रोचारण के साथ किया गया। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार के निर्देश पर यह योगा केन्द्र जिला अस्पताल में स्थापित किया गया है। जिसमें एक प्रशिक्षक एवं उनके साथ एक सहायक की नियुक्ति की गयी है। जो अस्पताल में मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुसार योग सिखायेंगे एवं इसमें आम जनता भी योग सीख सकती है या कर सकती है। जिलाधिकारी द्वारा जनपदवासियों से इस केन्द्र पर योग के अवसर का लाभ लेने की अपील की गयी।
उक्त अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, सी0एम0एस0, जिला आयुर्वेद अधिकारी एवं अस्पताल के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *