चर्चा में

वायरल पत्र : माचिस की डिब्बी न लौटाने पर एसडीओ ने मातहत को लिखा पत्र, अधीक्षण अभियंता से की शिकायत

(आनन्द कुमार)
मुरादाबाद। समाचार तरह-तरह के आते रहते हैं सोशल मीडिया से लेकर पोर्टल, अखबार एवं TV मीडिया में कभी-कभी तरह-तरह के फोटो पत्र या वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अलग टाइप का पत्र वायरल हो रहा है। इस पत्र में सच्चाई कितनी है यह तो अभी नहीं पता, लेकिन इस वायरल पत्र में एक विद्युत अधिकारी द्वारा अपने ही मातहत पर एक डिब्बी दियासलाई न लौटाने के लिए पत्र लिखा गया है, जिसमें मात्र 19 तिल्ली थी। ऐसे में इस पत्र को लेकर इस समय चर्चा का बाजार जारी है। पत्र की सच्चाई क्या है, यह नहीं पता लेकिन यह पत्र सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है आइए आपको बताते हैं इस पत्र में ऐसा क्या है जो इन दिनों चर्चा और मशखरा का विषय बना हुआ है।
मुरादाबाद जनपद के विद्युत नगरीय परीक्षण शाला तृतीय कार्यालय के सहायक अभियंता मीटर सुशील कुमार ने अपने विभाग के कार्यालय सहायक मोहित को पत्र लिखकर कहा है कि कार्य का बोझ अधिक पड़ जाने के कारण देर रात तक दफ्तर में बैठकर काम निपटाना पड़ता है। उन्होंने पत्र में कहा है कि कार्यालय सहायक मोहित दिनांक 23 जनवरी 18 दिन मंगलवार को लगभग 8:40 बजे अपराह्न दफ्तर में कार्य करते समय उनसे एक माचिस की डिब्बी जिसमें 19 तिल्लीयां थी मांग कर ले गयें। जिसे दफ्तर में मार्टिन को सुलगाने के लिए रखा गया था। सहायक अभियंता मीटर ने कहा परंतु मोहित द्वारा अभी तक माचिस की डिब्बी लौटाया नहीं गया है। सहायक अभियन्ता सुशील कुमार ने 1 फरवरी 2018 को कार्यालय सहायक मोहित को पत्र लिखते हुए कहा है कि उक्त माचिस को आपने अभी तक लौटया नहीं है, जिससे रात-बेरात बिजली जाने पर परेशानी उत्पन्न हो रही है।
उन्होंने मोहित को निर्देशित करते हुए कहा है कि पत्र प्राप्ति के तीन दिवस के अंदर उक्त माचिस को वापस करना सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में कोई भी विवाद की स्थिति ना बने और आपसी विश्वास बना रहे। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो ऐसी स्थिति में किसी भी कार्रवाई के लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे। इतना ही नहीं सहायक अभियंता मीटर सुशील कुमार ने इस पत्र की प्रतिलिपि अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल मुरादाबाद को भी प्रेषित करते हुए उनसे अपने स्तर से प्रयास कर माचिस की डिब्बी वापस कराने का अनुरोध किया होगा।
यह वायरल पत्र सही है या सिर्फ झूठा है यह तो जांच का विषय है लेकिन सोशल मीडिया पर इस वायरल पत्र की खूब चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं लोग एक डिब्बी माचिस वह भी 19 अदद तिल्ली के लिए इस तरह का पत्र लिखने वाले पर और माचिस ना लौट आने पर भी तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। अब देखना होगा कि 1 फरवरी 2018 को एसडीओ द्वारा लिखा गया पत्र तथा तीन दिवस के अंदर माचिस लौटाने की चेतावनी आज 4 फरवरी 2018 को समाप्त हो रहा है उनका माचिस की डिब्बी वापस मिलता है या नहीं, या फिर सोशल मीडिया के इस समुंदर में यह पत्र ऐसे ही गोता लगाता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *