अपना जिला

वर्षगांठ : यूपी सरकार के साल पूरा होने पर लोक कल्याण मेला एवं प्रदर्शनी मऊ में

मऊ 31 मार्च,2018। मुख्य सचिव उ0प्र0 सरकार के निर्देश के क्रम में उ0प्र0 सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लोक कल्याण मेला का आयोजन किया जाना है। इसी तैयारियों की समीक्षा जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की प्रदर्शनी लगाना सुनिश्चित करेंगे इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं की जायेगी।

लोक कल्याण मेला एवं प्रदर्शनी दिनांक 05, 06 एवं 07 अप्रैल, 2018 को नगरपालिका कम्यूनिटी हाल में सम्पन्न होगा। इसमें प्रथम दिन इण्टर कालेज के बच्चों द्वारा कार्यक्रम एवं सभी विभागों द्वारा लाभार्थियों को इसमें लाभ फार्भ भरवाया जायेगा तथा प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। इसमे प्रचार-प्रसार की सामग्री जन मानस में वितरित की जायेगी। सभी विभाग अपने विभागों की प्रदर्शनी लगायेंगे तथा अपनी-अपनी लाभार्थिपरक योजनाओं की जानकारी तथा लाभ देगें।

जिला स्तर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय होगे तथा समस्त कार्यक्रम के प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी होंगे। चारों तहसीलों एवं नौ विकास खण्डों में दिनांक 09.04.2018 से 25.04.2018 तक लोक कल्याण मेला कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

तहसील सदर एवं विकास खण्ड परदहां में 09 एवं 10 अप्रैल,2018 को, तहसील मु0बाद गोहना एवं विकास खण्ड मु0बाद में 11 एवं 12.04.2018 को, तहसील घोसी एवं विकास खण्ड घोसी में 13 व 14.04.2018 को, तहसील मधुबन एवं विकास खण्ड फतहपुर मण्डाव में 16 एवं 17 अप्रैल,2018 को तथा विकास खण्ड रानीपुर में 16.04.2018 को, कोपागंज में 18.04.2018 को, रनतपुरा में 20.04.2018 को, दोहरीघाट में 23.04.2018 को बड़रावं में 25.04.2018 को लोक कल्याणकारी मेले हेतु निर्धारित जनपद के समस्त विभाग अपने आवंटित स्टाल पर समय से प्रदर्शनी लगायेंगे तथा अपनी-अपनी योजनाओं का बैनर पोस्टर भी लगायेंगे।

इसमें जिला स्तर पर तीन दिवसीय, तहसील स्तर पर दो दिवसीय, एवं ब्लाक स्तर पर एक दिवसीय मेला एवं प्रदर्शनी सम्पन्न होगी। तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी एवं ब्लका स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी नोडल अधिकारी होगें। जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यक्रमों में अधिकारियों की जिम्मेदारी तैय करते हुए लोक कल्याण मेला को सफल बनाने के निर्देश दिये गये।

उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, सभी उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कृषि अधिकारी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी सहित सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *