अपना जिला

लोक कल्याण मेला प्रदेश सरकार की अनूठी पहल : हरिनरायन राजभर

घोसी /मऊ घोसी तहसील के प्रांगण में शुक्रवार को दो दिवसीय लोक कल्याण मेले का शुभारंभ सांसद हरिनारायण राजभर व उपजिलाधिकारी डा राजेश कुमार द्वारा सरवस्ती मां के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ और दीप प्रज्जवलन कर किया। इस अवसर पर सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओ से सम्बंधित स्टाल लगाए गए थे। जिनका संसद ने एसडीएम ,बीडीओ आदि के साथ अवलोकन कर जानकारी प्राप्त करने के साथ उनका लाभ जनता को उपलब्ध करने की बात कही।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी,बीडीओ,ईओ,उपनिबंधक ने सांसद के साथ भाजपा नेताओं को पुष्पगुच्छ देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।प्राथमिक विद्यालय जामडीह,खत्रिपार के साथ अलखनन्दा विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत,नाटक प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।सबसे अधिक भी आर्युवेद यूनानी व शिक्षा विभाग,समाज कल्याण विभाग के स्टाल पर भीड़ रही।
सांसद हरिनारायण राजभर ने कहा कि लोक कल्याणकारी मेला प्रदेश सरकार की अनूठी पहल है। इसका उद्देश्य सरकार के विभिन्न विभागों की उपलब्धियों के साथ जनकल्याण करी योजनाओ की जानकारी देकर उनका लाभ पात्रो को दिलाने का है।कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार वास्तव में जनता की सरकार है।कम समय मे बहुत सी जनकल्याण कारी योजनाए जनता के लिये दी गयी है।गांव की सभी सड़के पिच करदी गयी है।लोगो की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया जारहा है।केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार पारदर्शिता के साथ बिना किसी भेद भाव के विकास कर रही है।हमारा उद्देश्य सबका साथ सबका विकास है।
उपजिलाधिकारी डा राजेशकुमार ने मुख्य अतिथि के साथ अन्य का स्वागत करते हुये कहा कि लोककल्याण मेला जनता के उत्थान के लिए।सरकार द्वारा जनकल्याण कारी योजनाए लागू की गई है।उनको स्टाल लगा कर बताने के साथ उनका लाभ उठाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है।ऐसी लिये इसका नाम एक साल बेमिसाल का नाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *