लोकसभा अध्यक्ष पर आजम खां की अभद्र टिप्पणी से जायसवाल समाज में रोष
मऊ। गुरुवार को लोकसभा में सत्र के दौरान लोकसभा अध्यक्ष पद की कुर्सी पर आसीन बिहार के शिवहर लोकसभा से सांसद रमा देवी जायसवाल के प्रति उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद व सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की अभद्र टिप्पणी के बाद जयसवाल समाज में रोष व्याप्त हो गया बैठक कर समाज के लोगों ने चेतावनी दी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चाहिए कि आजम खान के खिलाफ तत्काल कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें और आजम खान को सभी महिलाओं से माफी मांगनी पड़ेगी।
नगर के कृष्णा मार्केट सहादतपुरा स्थित कैंप कार्यालय में जायसवाल समाज की बैठक कर आजम खान के अपने बयान बाजी की कड़ी निंदा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिस समय आजम खान सदन में बयानबाजी कर रहे थे उस समय तो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सदन में उनके साथ बगल में मौजूद थे। जिन्होंने इसके लिए आजम खान को टोका तक नहीं, ऐसे में आजम खान ही नहीं बल्कि पूरी समाजवादी पार्टी का महिलाओं व खासकर वैश्य बिरादरी के महिलाओं के प्रति नजरिया दूषित प्रतीत नजर आ रहा है। यदि अखिलेश यादव आजम खां में महिलाओं के प्रति जरा भी सम्मान है तो दोनों लोगों को सामूहिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। वहीं सपा पार्टी द्वारा आजम खान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। यदि उन लोगों ने ऐसा कुछ नहीं किया तो मजबूरन जायसवाल समाज आंदोलन को बाध्य होगा।
इस बैठक में जिलाध्यक्ष कैलाश जायसवाल, युवा जिला अध्यक्ष प्रतीक जायसवाल, महिला जिला अध्यक्ष ममता जायसवाल, उदय भान जायसवाल प्रदीप जयसवाल, मुन्ना जी जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, पीयूष जायसवाल, आशीष जायसवाल व श्रीराम जायसवाल इत्यादि मौजूद रहे।

