अपना जिला

लेयाकत मेमोरियल नदवा कानवेंट स्कूल नदवासराय में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

नदवासराय/मऊ। शिक्षा क्षेत्र बडरांव अन्तर्गत लेयाकत मेमोरियल नदवा कानवेंट स्कूल नदवासराय में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रवक्ता रणधीर सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आरम्भ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाट्य कला के माध्यम से समाज में फैल रही बुराईयों को रोकने, दहेज उत्पीड़न, शिक्षा का महत्व सहित छात्रों ने शिक्षा के प्रति भाषण प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्द कर दिया।
इस उपरान्त बच्चों द्वारा शिक्षा एक अनमोल रत्न का प्रसंग प्रस्तुत करने पर उपस्थित लोगों से वाह-वाही लूटी। कार्यक्रम के अन्त में छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों ने देशभक्ति गीत व राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक शौकत अली खान, जेबा शौकत, मुसीर खान, प्रो0 मजहरूल हक खां, ग्रामप्रधान प्रतिनिधि नदवासराय वफाउल्लाह खान, पूर्व प्रधान फैयाज खान, सालिम, फैसल, प्रशान्त चौबे, अरविन्द, प्रेमलता, राबिया, सायमा, रानू, पल्लवी, साक्षी, नगमा, रानी गुप्ता, आराध्या गुप्ता, रमेश चन्द्र गुप्ता, ज्ञानप्रकाश, आशीष, जयश्री, अभिशेक, अदिति, सौर्यप्रताप सिंह, सानिया, सना, पायल, तनवी, शालिनी, नेहा, राज, श्रेया सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *