अपना जिला

लक्ष्य के साथ सफलता का इरादा किया जाए तो कामयाबी अवश्य मिलती है : डा. नम्रता

( सईदुज़्ज़फर )

मऊ ।इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूतपूर्व व वर्तमान छात्रों द्वारा बनाई गई युनियन “एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ” के तत्वाधान में डोमनपुरा स्थित एमएए फाउंडेशन में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें इलाहाबाद से पढ़ कर सफलता की ऊंचाईयों पर पहुंचने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुस्लिम इण्टर कालेज के पूर्व प्राचार्य मास्टर अनीस अहमद ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज की शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है सबसे पहले शिक्षा के क्षेत्र से भ्रष्टाचार को खत्म करने की आवश्यकता है क्योंकि तभी शिक्षा का लेवल अच्छा और गुणवत्तायुक्त होगा।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद मऊ के चेयरमैन तय्यब पालकी ने कहा कि लक्ष्य बनाने से ही सफलता मिलती है जबकि हमारे यहाँ बच्चों के गाइडलाइन की कमी है जो कि बच्चों की असफलता का एक कारण यह भी है, बच्चे अपने विषय का चयन अपने विवेक से नहीं बल्कि अपने सहपाठियों को देखकर या किसी के कहने पर करते हैं जो कि उनकी असफलता का कारण बनता है बच्चों को पढ़ाई के लिए बचपन से ही अपना उद्देश्य बनाना चाहिए।
डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मोहम्मद ज़्याउल्लाह ने कहा कि बच्चों को घर से ही अच्छे संस्कार सिखाये जाने चाहिए क्योंकि जिन बच्चों में संस्कार नहीं होते वह बाहर भी सफल नहीं होते।
बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा देने की आवश्यकता है तभी बेरोज़गारी दूर होगी, साइंस पढ़ने और उस पर रिसर्च करने से रोज़गार के दरवाज़े खुले हैं।
डा. नम्रता श्रीवास्‍तव ने कहा कि अगर संकल्प और इरादा मजबूत हो तो सफलता अवश्य मिलती है गरीबी कभी शिक्षा में रुकावट नहीं बनती उन्होंने अपने कैरियर जीवन को भी छात्रों के सामने साझा किया और असफलताओं से ही सीखने की बात कही साथ ही साथ उन्होंने लड़कियों को भी आगे आने का सुझाव दिया।
पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित करना एक सराहनीय कार्य है जो भी ऐसे कार्यक्रम करता है उनकी हौसलाअफजाई होनी चाहिए।
डा. अरविंद श्रीवास्तव ने ऐसी शिक्षा पर बल दिया जिससे गंगा यमुना तहज़ीब कायम रहे आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना इंसान जानवर के समान है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मऊ में संसाधनों की कमी है उच्च शिक्षा के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है जब तक इस क्षेत्र में पहल नहीं की जाएगी तब तक किसी तरह के संसाधन व सुविधा उपलब्ध नहीं होंगे।
उन्होंने सफलता प्राप्त करने वाले डॉक्टर नफीस अब्दुल हकीम, डाक्टर फिरोज़ अख्तर, नदीम अख्तर को बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जमाल अर्पण ने कहा कि इन छात्रों की हौसलाअफजाई से पढ़ने वालों छात्रों के अन्दर एक नया जज्बा और नई उमंग पैदा होगी। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि इलाहाबाद हमेशा से पढ़ाई का संगम रहा है और आज वही एजुकेशन का संगम मऊ में देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर डाक्टर नफीस अब्दुल हकीम के सीएमपी डिग्री कालेज में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर चयन होने, डाक्टर फिरोज़ अख्तर के फारसी विषय से प्रवक्ता बनने और नदीम अख्तर के ग्रामीण विकास अधिकारी बनने पर उन्हें मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन ज़की अहमद एडवोकेट ने किया
इस अवसर पर विशेष रूप से मुम्ताज़ गंगोतरी, अताउर्रहमान, शाहिद सुमन, सईदुज़्ज़फर, मुनव्वर अली, आमिर अब्दुल हई, लेयाकत अली, आदिल सुमन, होज़ैफा शिमला, जमील अहमद, वसीम अख्तर, मोहम्मद दानिश, शादाब ज़हीर, सरफराज़ सिल्को आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *