अपना जिलाखास-मेहमान

लकी ड्रॉ में इनाम पाकर चहके लोग, रुद्रांश ने पाया माइक्रोवेव ओवन

मऊ। नगर क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप द्वारा मोटरसाइकिल व कार चालकों के लिए चल रही इनामी कूपन योजना का आज नवरात्रि के दूसरे दिन गुरुवार को नगर के बढुआ गोदाम स्थित पेट्रोल पंप पर लकी ड्रॉ निकालकर कुल 14 लोगों को विभिन्न उपहारों से सम्मानित किया गया। इस योजना के तहत मुफ्त वह आकर्षक इनाम पाकर लोग चहकते नजर आए।

योजना में सबसे खास बात यह रही जब 11 साल के रुद्रांश को माइक्रोवेव ओवन प्राप्त हुआ जिसने उक्त पुरस्कार अपनी मां को समर्पित किया। इसके साथ ही 8 लोगों को इलेक्ट्रिक प्रेस आयरन, 2 लोगों को मिक्सी जूसर 3 लोगों को टेबल फैन इत्यादि दिया गया।
मां दुर्गा फिल्म स्टेशन औद्योगिक क्षेत्र बड़वा गोदाम में आयोजित इस लकी ड्रॉ योजना में बीपीसीएल कंपनी अधिकारी मुकेश सिंह की देखरेख में लकी ड्रा का आयोजन किया गया। जिसमें पारदर्शिता कायम रखने के लिए स्थानीय लोगों की उपस्थिति में आम लोगों द्वारा ही आंख पर पट्टी बांधकर लकी ड्रॉ पर्ची निकाली गई। जिसमें जहां 3 विजेता मौके पर उपस्थित रहे, वहीं अन्य 11 विजेताओं को फोन कर बुलायाकर पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय अधिवक्ता अजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार वेद नारायण मिश्रा, रविन्द्र सैनी ग्राम प्रधान डुमराव यशपाल सिंह व जायसवाल युवा समाज जिला अध्यक्ष प्रतीक जयसवाल उपस्थित रहे। पुरस्कृत होने वालों में रुद्रांश, राजू यादव, अजीत कुमार, सुरेश गुप्ता, सोनू कुमार, श्रीकेश डी, अंशुमान, सुबाष, नरसिंह यादव, बलवंत सिंह, आशीष कुमार, जीयूत राम, ओमप्रकाश शामिल रहे। विजेताओं को पुरस्कार मुख्य अतिथियों ने दिया। संचालन कंपनी अधिकारी मुकेश सिंह ने किया व आगंतुकों का स्वागत आभार राहुल कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *