रोष : राहुल व प्रियंका के साथ दुर्व्यवहार पर सड़क पर उतरे मऊ के कांग्रेसी
■ जुलूस निकाल कर बलिया मोड़ हाईवे पर किया प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं को किया गया गिरफ्तार
मऊ । हाथरस की घटना को लेकर मौके पर जाते समय गुरुवार को राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ पुलिस और प्रशासन की ओर से किये गये दुर्व्यवहार को लेकर मऊ जिले के कांग्रेजन आक्रोशित हो उठे। शहर के बलिया मोड़ हाईवे पर जुलूस निकाल कर योगी और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया। इससे वाराणसी- गोरखपुर व बलिया राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। तब जाकर आवागमन बहाल हुआ। प्रशासन ने राहत की सांस लिया। हाथरस की घटना का जायजा लेने के लिये राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की मौके पर जाते समय स्थानीय प्रशासन व पुलिस की ओर से दुव्र्यवहार किये जाने की जैसे ही जानकारी जिले में हुइर्, सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बलिया मोड़ हाईवे पर पहुंच गये। यहां पर जुलूस निकाल कर खूब प्रदर्शन किया। प्रदेश की योगी व केंद्र की मोदी सरकारी के खिलाफ जमकर हमला किया। दोपहर साढ़े चार बजे हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। इसके चलते गोरखपुर- वाराणसी व बलिया- लखनऊ राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। जानकारी होते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। प्रशासन और पुलिस को देखकर कार्यकर्ता और आक्रोशित हो गये। जमकर नारेबाजी किया। मामला बिगड़ता हुआ देखकर पुलिस ने जबरन हाईवे को छोड़ने को कहा। लेकिन कार्यकर्ता इतने आक्रोशित थे कि सड़क से न हटने की जिद पर थे। मामला बिगड़ता देखकर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर चक्का जाम करने वालों में जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम, पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान, नगर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा, वरिष्ठ नेता राज कुमार राय, पूर्व प्रत्याशी घोसी विधानसभा राजमंगल यादव, बनवारी राम, धर्मेंद्र सिंह, अकरम प्रिमियम आदि लोग शामिल थे।

