रिटायरमेंट के 01 साल पहले ही जिलों से हटेंगे PPS और PCS अफसर
लखनऊ। यूपी में राज्य सेवा के जिन अफसरों का रिटायरमेंट एक साल बचा है, उन्हें जिलों में तैनाती नहीं मिलेगी। इस फैसले के बाद तय हो गया है कि ऐसे अफसरों को जल्द ही जिलों से हटा दिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सूत्रों ने बताया कि इसमें पीसीएस के साथ पीपीएस और अन्य राज्य सेवा के अधिकारी आएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में नियुक्ति एवं कार्मिक के साथ गृह विभाग को पत्र भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि
मुख्यमंत्री कार्यालय के इस पत्र के आधार पर कार्मिक विभाग अब अन्य विभागों को जल्द ही पत्र भेजने वाला है। राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के साथ ही लोगों को समय से न्याय दिलाने की दिशा में ठोस काम कर रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए एक साल सेवानिवृत्ति के शेष बचने वाले राज्य सेवा के अफसरों को जिलों की तैनाती से हटाने का फैसला किया गया है।

