राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं गणतन्त्र दिवस के आयोजन हेतु तैयारी बैठक सम्पन्न
मऊ, 12 जनवरी,2018। जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी,2018 एवं गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी,2018 के आयोजन हेतु कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने हेतु जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों/प्रधानाचार्यो के साथ बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों/प्रधानाचार्यो अपने-अपने कार्यालय एवं विद्यालय की साफ-सफाई एवं ध्वजारोहण के साथ-साथ प्रभात फेरी स्लोगन राइटिंग निबन्ध लेखन गीत प्रतियोगिता तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन कराने का निर्देश दिये एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन सभी विभागाध्यक्षों/प्रधानाचार्यो समस्त कर्मचारियों को आयोग द्वारा प्राप्त शपथ दिलायी जायेगी। शपथ ग्रहण समारोह की विडियों फोटोग्राफी कराकर सी0डी0 जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे।
उक्त अवसर पर उप जिलाधिकरी कुमार हर्ष, समस्त क्षेत्राधिकारी, अपर जिलाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी, समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहें।