राष्ट्रीय परिदृश्य : नरेश के बिगड़े बोल को नहीं भूला पा रही जनता, भाजपा भले गले लगा ले, सोशल मीडिया पर हो रही खूब किरकिरी
(आनन्द कुमार)
मऊ। कसमे वादे प्यार वफ़ा सब वादे हैं वादों का क्या। अशब्द, गाली, विरोध की बातें, भगवान का अपमान सब राजनीति है, राजनीति का क्या। दल बदलना तो मेरी फितरत है, मेरी फितरत का क्या। सपा के राष्ट्रीय महासचिव वह राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल इन दिनों पुनः चर्चा में है। चर्चा अशब्द बयानबाजी का नहीं बल्कि पार्टी बदलने का है। पार्टी बदलना भी उनके लिए बड़ी बात नहीं है बल्कि उस पार्टी के दहलीज पर कदम रख रहे हैं जिसे कुछ दिन पहले तक खा-खा कर खूब कोस रहे थे। कुछ दिन पहले बतौर राज्य सभा सांसद, संसद में समाजवादी पार्टी की तरफ से गरजने वाले नरेश अग्रवाल भगवान पर भी टिप्पणी करने से बाज नहीं आए थे। और उसी के बाद संसद से लेकर देश के गली गलियारे सड़क, चौबारे तक सपा नेता नरेश अग्रवाल के विरोध में सोशल मीडिया पर नरेश अग्रवाल के खिलाफ उल्टा सीधा बयानबाजी से पटा हुआ था। आज पुन: उसी नरेश अग्रवाल को जिन्होंने भगवान राम के प्रति अपने अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया था भाजपा में शामिल होने की खबर लगते ही भाजपा सहित हिंदू समर्थक के अलावा समाजवादी पार्टी के लोग चुटकी लेने लगे हैं। खैर भाजपा की ऐसी कौन सी मजबूरी थी जो उसका नरेश अग्रवाल के बिना काम नहीं चल रहा था यह तो भाजपा ही जाने लेकिन भाजपा के इस पहल और कदम पर उसके कार्यकर्ता, पदाधिकारी व आमजन नाराज हैं। नाराजगी का नमूना सीधे-सीधे सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है जहां लोग नरेश अग्रवाल के सपा छोड़ने और भाजपा के नरेश अग्रवाल को पार्टी में शामिल कराने के फैसले पर तीखी और भद्दी-भद्दी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। खैर नरेश अग्रवाल भले ही उगते सूरज को सलाम करने के लिए सपा से बेवफाई कर लिए हों और भाजपा उनको गले लगाने के लिए भले ही हर सिद्धांत को ताक पर रख दिया हो लेकिन उन्हें कितना तवज्जो देगी यह आने वाला वक्त ही बताएगा। अगर सोशल मीडिया के अटकलों पर विश्वास करें तो भाजपा काा ये गुणा गणित राज्यसभा की सीटों के चुनाव के अलावा होने वाले 2019 की चुनाव को लेकर यह जोड़ घटाना किया जा रहा है। लेकिन भाजपा इसकेे बदौलत कितना फायदा पाती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन सोशल मीडिया पर नरेश अग्रवाल की खिल्ली खूब हो रही है। साथ ही भगवान के प्रति अशब्द व अमर्याादित टिप्पणी पर भाजपा व आमजन के गले के नीचे नहीं उतर रहे हैं नरेश अग्रवाल।
कल से ही जैसे ही नरेश अग्रवाल के भाजपा में जाने की खबरें चर्चा एवं आम हो गयी। नरेश अग्रवाल के खिलाफ सोशल मीडिया अभिव्यक्तियों से भर गया लोग तरह-तरह के अभिव्यक्तियों को व्यक्त करने लगे। सोशल मीडिया पर नरेश अग्रवाल व भाजपा के इस फैसले पर पढ़ने और देखने के बाद यही महसूस हुआ कि नरेश अग्रवाल को भाजपा में शामिल कराने के फैसले पर जितना समाजवादी पार्टी के लोगों को तकलीफ नहीं है उससे ज्यादा भाजपा समर्थक वह आम आदमी को कष्ट है। राजनीति के उठापटक में दल बदलना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन भगवान राम को अपना आदर्श बताने वाली और भगवान राम का अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर संकल्पित भारतीय जनता पार्टी अगर राम के प्रति अशोभनीय भाषा व्यक्त करने बालों को ही गले लगाने लगे तो कहने, सुनने व जानने को बचता ही क्या है।
आइए जानते हैं कौन क्या कहा, यह महज बानगी है, भाजपा व नरेश अग्रवाल के प्रति सोशल मीडिया इस समय शब्दों से अटा पड़ा है।
आप नेता कुमार विश्वास लिखते हैं, आम दरबार हो या ख़ास दरबार, बेशर्म राजनीति के “अजगर-नरेशों” का 2G नेटवर्क हर जगह कामयाब है।
भड़ास के सम्पादक यशवंत सिंह कहते हैं, चाल चरित्र चेहरे की बात करने वाली बीजेपी ने खुद को चरित्रहीन घोषित करने के लिए नरेश अग्रवाल को गले लगाया…
जय हो 😀
भाइयों, देश का कबाड़ा करने के बाद अब यह बन्दा खुद को ‘पार्टी विथ डिफरेंस’ बताने वाली पार्टी की ‘मजबूती’ पर ध्यान देने लगा है। जल्द ही पार्टी भी सड़क पर लाइन लगाए खड़ी मिलेगी। देखते रहिएगा। प्रकृति ने हर शख्स में खुद को नष्ट करने की एक अदभुत प्रोग्रामिंग फिट कर रखी है। मजेदार ये है कि इसका इस्तेमाल करने के दौरान यह अहसास तक नहीं होता कि यह सेल्फ डिस्ट्रक्शन वाला बटन है। बटन पर लिखा होता है- ‘फाइनल डेवलपमेन्ट’। चाचा इसे तेज तरक्की वाला बटन समझ के दबाय रिये हैं :
वरिष्ठ पत्रकार आनन्द बर्धन कहते हैं राम को रम बतानेवाले अब राम मंदिर बनवाएंगे….जय श्री राम
वरिष्ठ पत्रकार दिग्विजय सिंह लिखते हैं, राम भक्त अब राम द्रोही हो गए। साथ ही यह भी कहते हैं, प्रश्न : राजनीति की कौन सी गंगा ( पार्टी ) है जहां पापियों का पाप धुलता है ?
अधिवक्ता अनूप श्रीवास्तव कहते हैं, भगवान श्री राम माता जानकी प्रभू श्री विष्णु और प्रभू श्री हनुमान का अपमान करने वाला नरेश अग्रवाल भाजपा में शामिल कब तक ठगता रहेंगा हिन्दू किस पर विश्वास करे।
संदीप उपाध्याय नाम के भाजपा समर्थक ने कहा कि, व्हिस्की में विष्णु, रम में श्री राम, जिन में माता जानकी, और ठर्रे में हनुमान को बसाने वाला …..(अशब्द भाषा) अब बीजेपी में शामिल होगा?
#आक_थू
बब्बन राय लिखते हैं, गजब है, एक तरफ से आलू डालकर सोना निकालने की मशीन का आविष्कार तो राहुल गांधी ने किया, पर उसका फायदा बीजेपी उठा रही है। अब उसी मशीन में भाजपा ने एक तरफ से भगवान राम विरोधी नरेश अग्रवाल को डाला तो दुसरी तरफ से वो भगवान राम भक्त बन कर निकला।
नारायण राणे और नरेंश अग्रवाल जैसे दलबदलू गिरगिटों को भी मात दे रहे हैं। इनकी कोई आइडियोलॉजी नहीं होती है, ये जहां अपना व्यक्तिगत फायदा देखते हैं, वहीं मुड़ जाते हैं। ये भाजपा को फायदा कम, नुकसान ज्यादा पहुंचाएंगे।
रजत बरनवाल कहते हैं भाजपा गंगा के समान है कुछ लोग कहि रहे रहायं।
नरेश अग्रवाल भाजपा में आके शुद्ध हुई गए हयं
हमका कउनो विद्वान बताईस हय कि ई गंगा मईया भी भाजपा ज्वाइन करै के बाद ही अवतरित भई रहीं ई भूलोक पे।
#नरेश_अग्रवाल
हाईकोर्ट इलाहाबाद में अधिवक्ता श्रीप्रकाश राय, व्हिस्की में विष्णु बसे, रम में बसे श्रीराम.जिन में माता जानकी और ठर्रे में हनुमान.बोल सियावर रामचंद्र की जय…का नारा देने वाले नरेश जी का भाजपा कैसे स्वागत करेगी।
भक्तगणो अब तो चेतो …
ठेकेदार विजय कुमार सिंह कह रहे हैं , बीजेपी राजनीति कि पार्टी है या मन्दिर का घन्टा, जो ही आ रहा है गंगाजल छिड़का कर शामिल हो जा रहा है, वहीं कहा कि हां तो भाई लोग
शुद्ब होने के लिऐ गंगा मे नहाने की जरूरत अब नही रही केवल बी जे पी मे शामिल हो जायीये नरेश अग्रवाल की तरह।
भाजपा नेता अमरेंद्र गुप्त कहते हैं नरेश अग्रवाल के भाजपा में शामिल होने के सन्दर्भ में –
दिन ब दिन अब मुल्क़ की बदतर सियासत हो रही!
चँद लफ़्ज़ों को बयाँ करने में आती शर्म है….!! 😢
–
गौरव राय कहते हैं, भारतीय जनता पार्टी एक वासिंग मशीन है
नेता को इधर से डालिये उधर से सदाचारी
बन के निकलता है।
जैसे कि हरदोई वाले नेता जी……
शशिभूषण राय कहते हैं नरेश अग्रवाल के भाजपा में आने से अब मायावती एक वोट (नरेश अग्रवाल के MLA बेटे का) के कारण राज्यसभा में नही जा पाएगी और पार्लियामेंट अब टीवी से ही देखना पड़ेगा और एक सीट राज्य सभा में और मिल सकती है।
रविंद्र यादव कहते हैं, सरकार बनने पर फिर यह ” पूंछ” हिलाते हुए अखिलेश यादव जी के पास आएगा,, बुझो तो जाने..
संजीव गुरु कहते हैं एक और राष्ट्रवादी हिन्दू ध्वजवाहक श्री राम का भक्त बीजेपी में आकर शुद्ध हो गया। अभी आयात करने का शीलशिला जारी है।2014 से अबतक हुए चुनाव में बीजेपी के 40%सांसद और अलग अलग राज्यो में 30 से 50%विधायक आयातित है। बाकी भारत माता की जय हइये है।
खेल है ये अमित शाह का ……
चलो अब गुस्सा थूको….. नरेश अग्रवाल को जीतना गरियाना था वो गरियाना लिया……
नरेश अग्रवाल को क्यू लिया….???
#फैक्ट
यूपी में एक राज्यसभा सांसद के लिए 37 वोट चाहिए होता है सपा के पास 47 है तो जय बच्चन के बाद 10 बचे…..19 मायावती के…. कुल हुए 29……1आरएलडी और 7 कांग्रेस कुल 37….
भाजपा के पास 28 extra है अगर 37 से एक भी कम होता है तो 2nd priority के वोट 324 भाजपा को मिलेंगे ……तब भाजपा का उम्मीदवार जीत जाएगा…..मायावती हार जाएगी…..अब आप किसको भेजना चाहते मायावती या भाजपा के उम्मीदवार को….
साभार गौरव कुमार जी
सुनिल जायसवाल, भगवान राम को गाली दो बीजेपी ज्वैनिग करो..
*आज का नया अध्याय*
मदन तिवारी मंदिर की जगह मयखाना बना दो, करो कुछ ऐसा हिसाब नरेश, सीता बन जाये साकी वहां ,हनुमान तलें पकौड़ा ।
भाजपा नेता त्रिवेणी सर्राफ कहते हैं, नरेश अग्रवाल, ? बे… का भाजपा में आना खल गया !
शशीभूषण राय नरेश अग्रवाल घाट-घाट का पानी पी चुके बिरले नेताओं में शुमार हैं, जो अब तक देश की सभी बड़ी पार्टियों में घूम आए हैं।
सपा छोड़ भाजपा में शामिल होने पर नरेश अग्रवाल को मेरी तरफ से बहुत-बहुत गालियां
शशि विशवकर्मा
भाजपा कार्यकर्ता संतोष कुमार चौहान का कहना है कि, चरण चूम कर कमल के, पापी बने महान
अब तो बाकी रह गए, केवल आज़म खान
सुमन्त पाण्डेय ने कहा बस एक बात का ध्यान रखना कि दो… नेताओं के चक्कर में आपस के संबंध खराब मत करना।
#विचारणीय
गोपाल राय- राजनीति का अर्थ ये तो नहीं होता कि बाहर के कचरे को घर में ले लिया जाए।
तीर्थराज वत्स भाजयूमो कार्यकर्ता – “राम जी” के नाम पर राजनीति करने वाली बीजेपी…
राम को गाली देने वालों को पार्टी अपना हितैसी बना रही है.. वहीं कहा आज नरेश अग्रवाल भाजपा में शामिल हुआ है कल दिग्विजय सिंह आएगा। उसके बाद मणिशंकर अय्यर, और फिर हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता भाजपा ज्वाइन करेंगे। कुछ टाइम अगर पार्टी बची तो दाउद इब्राहीम और हाफिज भी भाजपा में होंगे।
👍 विनाश काले विपरीत बुद्धि।। लगे रहो
विमलेश तिवारी – पहले स्वामी प्रसाद मौयँ,फिर ओमप्रकाश राजभर,और अब नरेश अग्रवाल ने यह सिध्द कर दिया कि राजनीति का स्तर वेश्यावृति से भी ज्यादा गिर गया है।
रामानन्द राय, आप समर्थक कहते हैं, श्री राम को जो भी खूब गरिआयेगा। भाजपा उसका स्वागत करेगी…
डा. सलीम जावेद कहते हैं, एक बात तो तय है जिस जिस को अपना शुद्धिकरण कराना हो वो भाजपा में शामिल हो जाय।
100%गारंटी नहीं तो पैसा वापस।

