राष्ट्रपति ने किया राज्यपाल की पुस्तक का विमोचन
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक द्वारा लिखी पुस्तक चरैवेति! चरैवेति! के संस्कृत अनुवाद का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज विमोचन किया. इस मौके पर राष्ट्रपति, राज्यपाल के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. इस कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी में हुआ. राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार रामनाथ कोविंद वाराणसी पहुंचे.
इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति का बनारस में स्वागत किया. इस पुस्तक को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के पूर्व कुलपति प्रो. अभिराज राजेन्द्र मिश्र द्वारा अनुवादित किया गया है. राज्यपाल राम नाईक के संस्मरणों पर आधारित मूल मराठी पुस्तक अब तक हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू एवं गुजराती भाषाओं अनुवादित हो चुकी है। संस्कृत विद्वानों एवं प्रेमियों के आग्रह पर राज्यपाल ने अपनी पुस्तक के संस्कृत संस्करण को प्रकाशित किया है।.

