राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण सम्पन्न
मऊ। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवदह सहित जनपद के सभी चौदह राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण शनिवार को कुशलतापूर्वक समपन्न हुआ। समापन सत्र को बोर्ड परीक्षा की व्यस्तताओं के कारण मोबाइल से सम्बोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डा.विजय प्रकाश सिंह ने कहा कि एस.एम.डी.सी. राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का एक महत्वपूर्ण घटक है, आने वाले समय में विद्यालय के प्रबंधन व विकास में इस समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि इस समिति की बैठक हर महीने होनी चाहिए। बैठक की कार्यवाही एवं प्रस्ताव का उल्लेख रजिस्टर में अवश्य करें।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रशिक्षण की शुरुआत 20 दिसम्बर 2017 को हुई थी और आज 03 फरवरी 2018 को इसका समापन हो रहा है।प्रशिक्षण के कुशलतापूर्वक समपन्न होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समन्वयक तथा प्रोजेक्ट मैनेजर अखिल चौधरी ने सभी प्रधानाचार्यों,शिक्षकों, सदस्यों एवं मास्टर ट्रेनर राजेश श्रीवास्तव व बृजेश कुमार गिरि को बधाई दी।
प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने सभी आगुन्तकों का आभार जताया।इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र चौहान, विनीत उपाध्याय,विनय यादव, योगेंद्र, विसर्जन राम,रामरती,अनिता देवी, लछिराम यादव तथा सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

