अपना जिला

योग का प्रतिदिन अभ्यास खुशहाल जीवन का आधार : विधायक

बिल्थरारोड/ बलिया। योग मनुष्य के अच्छे स्वास्थ्य की नीव रखती है। इसका प्रतिदिन अभ्यास खुशहाल जीवन का आधार है। उक्त उद्गार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधायक धन्नजय कन्नौज्जिया नगर के रामलीला मैदान में शुक्रवार को आयोजित पातंजलि योग शिविर मे व्यस्त कर रहे थे।  योग शिविर को सम्बोधित करते हुए एसडीएम मोती लाल यादव ने कहा कि हमारी यह कामना है कि हमारे मनीषियों की जो अवशेष विधायें रही हैं उन्हें विश्व छितिज पर आयाम हासिल हो। योग विशेषज्ञ रामजी तिवारी ने सुखी और निरोग जीवन व्यतीत करने के लिए योगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। शिविर में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, वक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, उत्तानपाद, पवनमुक्तासन, कपालभाति, प्राणायाम आदि विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, महिला योग समिति के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर नायब तहसीलदार घनश्याम त्रिपाठी, डॉ एलसी शर्मा, देवेंद्र गुप्त, बिकाऊ शर्मा, राजेंद्र बर्नवाल, गायत्री शर्मा, अमित जायसवाल, राममनोहर गांधी, दिनेश यादव, समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे, उधर, न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने योग क्रियाओं को संपन्न किया। प्रबंधक सतीश दुबे के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने योग की विभिन्न क्रियाओं का सफल प्रदर्शन किया। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शिविर लगा कर योगाभ्यास कराया गया। उधर देवेन्द्र सहाविद्यालय में भी इस अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने योगासन, प्राणायाम और अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक राम जी ने विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, रोवर्स और रेंजर्स के स्वयंसेवकों ने योग के विभिन्न आसनों का सफल प्रदर्शन किया। इस मौके पर डॉ मिथिलेश सिंह, डॉक्टर शिवाकांत मिश्र, डॉ वीरेंद्र सिंह, अभय सिंह, उमेश सिंह, कीर्ति मिश्रा, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *