योगी सरकार कर रही है किसानों के साथ धोखा- अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कृषि और किसानों को मुद्दा बनाकर एक बार फिर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि
‘आत्म-हत्या की त्रासदी से गुज़र रहे महोबा के परिवारों के साथ. आज प्रदेश में क़र्ज़ माफ़ी के नाम पर धोखा खाये किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं. ये दुखद भी है और दुर्भाग्यपूर्ण भी. आज की सरकार की प्राथमिकता में कृषि और किसान क्यों महत्वहीन हो गया, ये सोचने का विषय है.’

