Uncategorized

मोदी ने अपने जीवन में खुद गरीबी देखी है, इसलिए वे सबसे ज्यादा गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैंं : श्रीकांत शर्मा

बिल्थरारोड/बलिया। उप्र सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में नगर के रामलीला मैदान में विधायक धनन्जय कन्नौजिया द्वारा आयोजित एक साल नई मिशाल कार्यक्रम में मुख्यअतिथि उर्जा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने सेवक पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होनेंं कहा कि भाजपा सरकार गरीब, मजदूर व किसान के हित के लिए कार्य कर रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जीवन में खुद गरीबी देखी है इसलिए वे सबसे ज्यादा गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। दावा किया कि गरीबों को जितना आवास सपा व बसपा की सरकार 15 वर्षों में नही दे पायी उससे कहीं ज्यादा आवास भाजपा ने उन्हे सिर्फ कुछ वर्षों में ही दे दिया है।

उन्होनेंं बलिया के इतिहास के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि इसका एक गौरवशाली इतिहास रहा है। परन्तु दुर्भाग्य है कि जैसा इसका विकास होना चाहिए था वैसा विकास नहींं हो सका है। कहा कि पूर्वांचल का सम्पूर्ण विकास कराना हमारा एजेन्डा है। है। कहा कि बलिया जिले को 4 सौ केवीए का विद्युत सब स्टेशन, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल के सभी जिलों को 24 घंटे, तहसीलों को 20 घंटे व ग्रामीण इलाकों को 18 घंटे विद्युत देने का काम भाजपा की ही देन है।

कहा कि बिना जागरूकता के समाज का भला नही हो सकता है। समाज का भला तभी सम्भव है जब सभी लोगों की इसमें भागीदारी सुनिश्चित हो। कहा कि भाजपा सरकार जब सत्ता में आयी थी तो 1 करोड़ 87 लाख घरों में रोशनी नही पहुंच सकी थी। सरकार बनने के बाद अब तक 36 लाख घरों में रोशनी पहुंच चुकी है। कबिना मंत्री श्री तिवारी ने भाजपा की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि बलिया की धरती से 1 मई 15 को प्रधानमंत्री ने उज्जवला योजना की शुरूआत करते हुए देश के 5 करोड़ निर्धन परिवार के लोगों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देने का वायदा किया था। ताकि मां-बहनों का धूआं आदि से बचाव हो सके। कहा कि उन्होने इस मामले में वादा ही नही निभाया बल्कि इस लक्ष्य बढ़ाकर 8 करोड़ कर दिया है।

उन्होनेंं इसी के साथ प्रधानमंत्री के कहने पर अपना सब्सिडी छोडने वालो का भी आभार प्रकट किया जिनके कारण और गरीबों को मुफ्त कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्घारित हो सका। कहा कि इसके अलावा सुकन्या योजना सहित अनेक जनकल्याणकारीयोजना का सूत्रपात हुआ। कहा कि बिना घूंस के राशन की व्यवस्था यानि जनकल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता लाने का कार्य भी इसी सरकार में संभव हो सका है। कहा कि पारदर्शिता के चलते ही आज शौचालय हो या प्रधानमंत्री आवास इसका पूरा पैसा बिना घूंस के पात्रों तक पहुंचना सभव हो सका है।

सांसद रविन्द्र कुशवाहा व राज्यसभा सांसद सकलदाप राजभर ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। विधायक धनन्जय कन्नौजिया ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बिस्तार से चर्चा की। कहा कि सरकार गांव, गरीब व किसान के कल्याण व विकास के प्रति संकल्पित है। इस अवसर पर उन्होने काबिना मंत्री श्रीकान्त शर्मा व उपेन्द्र तिवारी, राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर व क्षेत्रीय सांसद रविन्द्र राजभर को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे, नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त, भरत सिंह, लाल बहादुर भारती, प्रेमशंकर पांडेय, प्रमोद सिंह, विपिन मिश्र, दयानंद वर्मा, सुशील मौर्य, सतीश चंद तिवारी, अर्जुन राजभर, विनय सिंह, विजय सिंह, अमित जायसवाल, धर्मेन्द्र सोनी, सुशील सिंह, धर्मराज सिंह विक्की, आनन्द मिश्र, सतीश गुप्ता, पंकज मिश्र आदि उपस्थित रहे।

उज्जवला योजना के तहत बांटा मुफ्त गैस कनेक्शन…

बिल्थरारोड। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के तहत उर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने उज्जवला योजना के पात्र महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किया। उनके इस कार्य में कबिना मंत्री उपेन्द्र तिवारी, राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर व विधायक धनन्जय कन्नौजिया ने भी हाथ बटाया। इस मौके पर एचपी गैस के संचालक ओमप्रकाश सर्राफ भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *