मोख्तार अंसारी के 58 वें जन्मदिन पर सामूहिक विवाह में आधा दर्जन जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
मऊ। सदर विधायक एवं बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता मोख्तार अंसारी का 58 वां जन्मदिन निर्माणाधीन अंसारी पब्लिक स्कूल के मैदान में गुरुवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सामूहिक विवाह का भी आयोजन किया गया। इसमें आधा दर्जन जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक मुख्तार अंसारी के पुत्र एवं बसपा नेता अब्बास अंसारी रहे।
सदर विधायक मोख्तार अंसारी के जन्मदिन पर आयोजित सामूहिक विवाह के दौरान कुमारी रेशमा पुत्री श्रीराम प्यारे सरोज निवासी कुशमौर का विवाह किशन पासवान के साथ हुआ। जबकि कुमारी रिंकी पुत्री दुर्ग विजय निवासी कुशमौर का विवाह भोला पासवान के साथ, विश्व कुमारी पुत्री स्व. पतिराज ग्राम पतिला पिपरीडीह का विवाह सच्चू कुमार के साथ, कुमारी शमा परवीन पुत्री वहीद अहमद निवासी मदनपुरा का विवाह दानिश के साथ, कुमारी सरोज पुत्री रामचंद्र यादव निवासी इंदरपुर भलया का विवाह लालकेशवर यादव के साथ, कुमारी रिंकी पुत्री कमल राम निवासी सरवा का विवाह रामू के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी ने कहा कि वे गरीबों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य होता है। अब्बास अंसारी के प्रतिनिधि बृजेश जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मऊ विधान सभा, घोसी विधान सभा, मधुबन विधान सभा एवं सदर विधान सभा से काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य रुप से नगर पालिका अध्यक्ष मुहम्मद तैयब पालकी, एमएस मुजाहिद, अब्बास अंसारी के प्रतिनिधि बृजेश जायसवाल, बसपा जिलाध्यक्ष राजू भाई, अब्बास अंसारी के प्रतिनिधि बृजेश जायसवाल , मुख्तार अंसारी के प्रतिनिधि एम एस मुजाहिद, आनंद यादव, मुरली मनोहर जायसवाल,तय्यब पालकी, संजय सागर, इंतेखाब आलम, संजय सिंह, लुटुर राय, महेंद्र राजभर, डोमाराम साहनी, मिथलेश राय आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।