अपना जिला

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली का एडीजी पुलिस ने किया निरीक्षण

मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ। कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण शुक्रवार को सायंकाल एडीजी वाराणसी पीवी रामा शास्त्री ने किया। निरीक्षण के दौरान शौचालय,आवास ,बैरक, कार्यालय एवं मामलों के निस्तारण हेतु कोतवाली प्रभारी को उचित निर्देश दिए। कोतवाली परिसर में महिलाओं के लिए शौचालय न पाए जाने पर महिलाओं के शौचालय हेतु कोतवाली प्रभारी एम पी सिंह को निर्देश दिया कि इसका प्रपोजल बनाकर भेजो,जिससे यह कार्य कराए जाएं। वही पीड़ितों का सम्मान करते हुए उन के मामलों का निस्तारण भी मानक के तहत कराएं ।महिलाओं की सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा जो योजनाएं चालू की गई हैं उसका पालन करते हुए महिलाओं से संबंधित जो भी मामले हैं उसका बारीकी से परीक्षण कर उन्हें न्याय दिलाएं। जनता की समस्याओं को सुनते हुए उसका निवारण कराएं। निरीक्षण में शस्त्रागार रूम, कारागार, पुलिस को रहने के आवास का भी विधिवत निरीक्षण कर साफ सफाई का भी ध्यान देने के निर्देश दिए ।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह, सीओ अनिल कुमार, एम पी सिंह, बिंदेश्वरी पांडेय, अजय तिवारी, बेचू यादव, रंजीत विश्वकर्मा, जमील अहमद, राहुल सिंह, ब्रह्मानंद यादव, अमृतलाल, प्रदीप श्रीवास्तव समेत पुलिस के जवान मौजूद रहे। आगमन के समय कोतवाली परिसर में पुलिस के लोगों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *