अपना जिला

मुस्लिम इण्टर कालेज में शिक्षक दिवस पर पौधारोपण किया गया

मऊ। मुस्लिम इण्टर कालेज मऊ के प्रांगण में शिक्षक दिवस पर प्रधानाचार्य, शिक्षकों व छात्रों द्वारा पौधारोपण किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य इश्तेयाक अहमद द्वारा छात्रों को सम्बोधन करते हुये कहा कि पर्यावरण को सहेजने और नई पीढ़ी को बेहतर कल देने के लिए पौधारोपण करना आवश्यक है। पौधारोपण के अवसर पर शिक्षक नसीम अहमद, नौशाद अहमद, शारिक मसूद, नीतिश राय, मोहम्मद शादाब, जमीलुर्रहमान, मुज़फ्फर अली, सुल्तान अहमद, वसी अख्तर आदि शिक्षक व सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *