मुलायम सिंह यादव का 80 वां जन्मदिन मनाया गया
मऊ। सपा के मुखिया धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव का 80 वीं जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के निर्देशानुसार समाजवादी छात्र सभा मऊ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में नेता जी का जन्मदिन भीटी में स्थित मातृ छाया अनाथ आश्रम में जरूरतमंद बच्चो के साथ मनाया गया व नेता जी के दीर्घायु होने की कामना की गई।
छात्र सभा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि शोषितों वंचितों गरीबो के लिए नेता जी ने आजीवन संघर्ष किया इनके हक की लड़ाई लड़ते हुए इनको हक दिलाया नेता जी किसानों मजदूरों छात्र नवजवानों,बुनकरों के हक के लिए विधानसभा से लेकर लोकसभा तक सदैव आवाज बुलन्द करते है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र सभा सचिव खुशहाल सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव पाण्डेय, कृष्णा यादव, अभय यादव, शशिराज यादव वीरू,भीम यादव,दीपक यादव, प्रदीप आदि समाजवादी साथी उपस्थित रहे।

