Uncategorized

मुख्यमंत्री ने डा. जूड, प्रधान सुनीता सरोज, कुंती व तेंदुए से बच्चे को छुड़ाने बाली सिंधु को किया सम्मानित

लखनऊ। निदेशालय महिला कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा के तत्वाधान में आयोजित रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को लखनऊ के लोक भवन में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आई महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी द्वारा रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित होने में मऊ जनपद की 4 महिलाओं ने मऊ जनपद का नाम रोशन किया है। जिसमें चिकित्सा के क्षेत्र में फातिमा हॉस्पिटल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जूड व बहादुरी के क्षेत्र में तेन्दुआ से अपने बच्चे को लड़कर छुड़ाने वाली मादी सिपाह की महिला सिंधु पत्नी कल्पूराम निवासी मादी सिपाह दोहरीघाट को हम्मदाबाद गोहना विकासखंड क चकजाफरी की ग्राम प्रधान सुनीता सरोज को अपने ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी द्वारा सम्मानित किया गया।
वहीं जनपद के दोहरीघाट विकासखंड के ग्राम सिकड़ीकोल की ग्राम प्रधान कुंती देवी को सराहनीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किया गया। सभी को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस पुरस्कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹100000 का चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
इस अवसर पर महिला कल्याण मन्त्री रीता बहुगुणा एवं राज्य मन्त्री स्वाति सिंह समेत कई मन्त्रीगण एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे प्रदेश के कोने-कोने से आये लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *