मुकेश गुप्ता के असमायिक निधन पर अश्रुपूरित नैनों से लोगों ने दी अंतिम शवयात्रा में विदाई
मऊ। नगर के प्रतिष्ठित साड़ी व्यवसायी तथा मध्यदेशीय वैश्य सभा के प्रमुख मुहल्ला निज़ामुद्दीनपुरा निवासी गोविंद गुप्ता के 38 वर्षीय युवा पुत्र मुकेश गुप्ता उर्फ जग्गु के आकस्मिक निधन से समग्र समाज मे शोक की लहर दौड़ गयी।
ज्ञातब्य हो कि मुकेश गुप्ता व्यापार के सिलसिले में कोयम्बटूर गए थे।इसी बीच रक्त में प्लेटलेट्स की मात्रा काफी कम हो जाने के कारण उन्हें स्थानीय व्यवसाइयों द्वारा अस्पताल में एडमिट कराया गया इसके बावजूद भी उन्हें बचाया नही जा सका।
निधन के समाचार सुनते ही शोकाकुल परिजनों का रेला लग गया। पार्थिव शरीर 19 अप्रैल को वाराणसी फ्लाइट से आया वहां से देर रात निजी साधन से मऊ आया, तत्पश्चात शुक्रवार को उनके निजामुद्दीनपुरा स्थित आवास से अंतिम संस्कार हेतु शवयात्रा नगर के ढेकुलियाघाट पर तमसा तट के किनारे सम्पन्न हुआ। मुखाग्नि उनके पिता गोविन्द दास गुप्ता ने दी। स्वर्गीय मुकेश नगर के प्रसिद्ध समाज सेवी स्वर्गीय रामदास गुप्त रंग वाले के पौत्र हैंं। और एक पुत्री के पिता हैं।
शव यात्रा के दौरान.शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से पारस नाथ गुप्त, डॉ रामगोपाल गुप्त, डा. विनोद गुप्ता, अशोक आर्य, त्रिवेणी सर्राफ, रामआशीष दूबे, आनन्द प्रताप सिंह, सुनील दूबे, राजीव जौहरी, पंकज कपूर,बृजेश गुप्ता, आनन्द गुप्ता, श्यामसुंदर मद्धदेशिया, दयाशंकर गुप्त, विजय गुप्त, अखिलेश कुमार, हरिश्चन्द मधेशिया, रोहित गुप्ता, गणेश गुप्ता, गोविंद दास मद्धदेशिया, रामदास गुप्त, दिलीप कुमार, मोहन लाल गुप्त, विनोद गुप्त, श्री प्रकाश गुप्त, अजय कुमार, शैलेन्द्र गुप्त, हेमराज गुप्ता, आलोक बरनवाल, गिरीश चंद, आशीष गुप्ता, विशाल, सुगंध, अनुराग बरनवाल, अनुराग त्रिपाठी, शतुध्न मद्धेशिया, विनोद कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनीष गुप्ता, सुभाष गुप्ता समेत सैकड़ो शोकाकुल लोग मौजूद रहे।

