अपना जिला

मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी श्रीमती गरिमा यादव ने सरायलखंसी थाना का किया औचक निरीक्षण

मऊ। नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्रीमती गरिमा यादव (आईएएस) द्वारा थाना सरायलखंसी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, प्रार्थना पत्र रजिस्टर, अपराध रजिस्टर आदि का गहनतापूर्वक अवलोकन किया गया। अपराध रजिस्टर के अवलोकन के दौरान विभिन्न बिन्दुओं पर प्रभारी निरीक्षक से पूछताछ की गई एवं पायी गई कमियों को दूर करनें हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही साथ महोदया द्वारा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को एण्टी रोमियों अभियान तथा महिलाओं/बालिकाओं से सम्बन्धित अपराधों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री नरेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सरायलखंसी निहार नंदन तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *