Uncategorized

मायावती ने मऊ के भीम राजभर को बनाया बसपा का प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मायावती ने मऊ जनपद के निवासी एवं बसपा के वरिष्ठ नेता भीम राजभर को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। उनके मनोनयन की सूचना बसपा सुप्रीमो ने अपने ट्विटर पर देते हुए लिखा है कि यूपी में अति पिछड़े वर्ग (ओबीसी) में राजभर समाज के पार्टी व मूवमेंट से जुड़े पुराने, कर्मठ एवं अनुशासित सिपाही श्री भीम राजभर को वे प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करती हैं तथा इन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हैं। भीम राजभर को बसपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से मऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में बसपा के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उधर मऊ के नेताओं का कहना है कि मायावती ने अति पिछड़े क्षेत्र से एक सामाजिक कार्यकर्ता एवं बसपा के साधारण नेता को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रदेश का जिम्मेदारी सौंपकर यह संदेश दिया है कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा पार्टी के ईमानदार व कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है। भीम राजभर मऊ जनपद से बहुजन समाज पार्टी से सदर विधानसभा के लिए भी पूर्व में प्रत्याशी बनाया था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *