अपना जिला

माध्यमिक शिक्षक संघ मऊ के जयनारायन द्विवेदी अध्यक्ष व चन्द्रभूषण राय बने मंत्री

मऊ। उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद-मऊ की जनपदीय कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन रविवार को नगर के डीएवी इण्टर कालेज में चुनाव अधिकारी उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ बस्ती के अध्यक्ष शिवपाल सिंह की देख रेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से जयनारायन द्विवेदी अध्यक्ष, चन्द्रभूषण राय मंत्री, रामानन्द यादव कोषाध्यक्ष, दिन दयाल राय आय व्यय निरीक्षक चुने गये। अंत में सभी निर्वाचित निर्विरोध पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा की संगठन को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर डीएवी के प्रधानाचार्य व सदस्य राज्य कार्यकारिणी देव भास्कर तिवारी, पवन शुक्ला जिला मंत्री बस्ती, हरिनाथ सिंह, ऋषिकेश पाण्डेय उपाध्यक्ष, शशिकान्त पाण्डेय उपाध्यक्ष, मुनेन्द्र सिंह, अरविन्द कुमार, रामसागर वर्मा, अरविन्द त्रिपाठी, शरद पाण्डेय, विवेक शुक्ला सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *