Uncategorized

महोबा जिले के 2 तहसील सूखाग्रस्त घोषित

उत्तर प्रदेश सरकार ने महोबा जिले के 2 तहसीलों चरखारी और कुलपहाड़ को सूखाग्रस्त घोषित किया है. यह कार्रवाई राज्य सूखा अनुश्रवण समिति की संस्तुति के बाद की गई है. इस सम्बन्ध में राजस्व विभाग द्वारा शासनादेश भी जारी कर दिया गया है.शासनादेश में जनपद महोबा के जिलाधिकारी को सूखाग्रस्त घोषित तहसीलों के प्रभावित व्यक्तियों/कृषकों की राहत के लिए विभिन्न विभागों के सहयोग से राहत कैम्पों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं.इन कैम्पों में बुजुर्गों, अक्षम और निराश्रित बच्चों को आवश्यकतानुसार सामुदायिक रसोई के माध्यम से भोजन की व्यवस्था, अनाज की व्यवस्था, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। पशुओं के लिए भी आवश्यकतानुसार पशु राहत कैम्प संचालित किये जाएंगे साथ ही प्रभावित व्यक्तियों/कृषकों को राज्य आपदा मोचक निधि से राहत सहायता भी देने को कहा गया है। इसके तहत, आपात स्थिति में ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी.जबकि उन लघु एवं सीमांत किसान, जिनकी फसल 33 प्रतिशत या इससे अधिक क्षतिग्रस्त हुई है, उन्हें भारत सरकार के मानक के अनुसार कृषि निवेश अनुदान का वितरण किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *