मण्डलायुक्त न्यायालय में डेढ़ माह से न्यायिक कार्यों के प्रति चल रहा गतिरोध समाप्ती हेतु वार्ता
आज़मगढ़। 21 जून, मण्डलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने बताया कि गत लगभग डेढ़ माह से उनके न्यायालय में न्यायिक कार्यों के प्रति चल रहे गतिरोध को समाप्त करने हेतु वृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अखिलेश मिश्र उर्फ गुड्डू, वरिष्ठ अधिवक्ता शत्रुध्न सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिवक्तागण के साथ वार्ता की गयी। मण्डलायुक्त ने बताया कि खुशगवार माहौल में सम्पन्न उक्त वार्ता के क्रम में गत 11 मई को उनके द्वारा मण्डल के तीनों जिलाधिकारियों को न्यायिक कार्यों के सम्पादन हेतु निर्गत दिशा निर्देश से उत्पन्न भ्रम की स्थिति को देखते हुए उक्त निर्देश को अवक्रमित कर राजस्व संहिता-2006 के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं।
