मऊ में प्रधान की मृत्यु, ब्लाक कर्मियों ने दी श्रद्धाजंलि
मुहम्मदाबाद गोहना/ मऊ। विकास खण्ड के देवरिया खुर्द गांव की मुखिया का अचानक निधन हो जाने से पूरा गांव मातम में बदल गया।
जानकारी के मुताबिक देवरिया खुर्द की ग्राम प्रधान श्रीमती रीता सिंह 45 वर्ष पत्नी सतीश सिंह शुक्रवार की रात नित्य की भांति खाना खाकर सोने चली गयी, थोड़ी देर बाद ही अचानक रीता सिंह का तबियत अचानक खराब हो गया, आनन-फानन में परिवार के लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। लेकिन थोड़ी देर में ही प्रधान रीता सिंह की मृत्यु हो गई। प्रधान के मौत की सूचना के बाद पूरे घर में मातम का माहौल छा गया। धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गयी। प्रधान के मौत खबर रात को ही कई प्रधानों को लग गयी। थोड़ी देर में उनके यहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना के बाद जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था वही लोग मृत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे थे। शनिवार को ब्लॉक के अधिकारियों कर्मचारियों ने शोक संवेदना व्यक्त कर प्रधान को श्रद्धा सुमन अर्पित किया, तथा 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया।
