मऊ में अंडर पास बनाने का सत्याग्रह अब बनेगा जन सत्याग्रह
मऊ। रेलवे फाटक पर अंडर पास बनाने की मांग को लेकर 2 अक्टूबर 018 से शुरु हुआ सत्याग्रह के तीसरे दिन सत्याग्रह स्थल से सांय 5 बजे पहले चरण के समापन के साथ “जन सत्याग्रह” में बदल गया अब यह शहर के गली-मुहल्लो में जायेगा जन हस्ताक्षर अभियान के रुप में लोगों से समर्थन हासिल करेगा और भारत सरकार के रेल मंत्री को मजबूर करेगा की जल्द से जल्द अडंरपास बनानेके लिए धनराशि जारी करें। आज भी अडंर पास बनाने के समर्थन में सत्याग्रह स्थल पर हो रहे हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने बढ चढ कर हस्ताक्षर किया, इस सत्याग्रह के दौरान लगभग 2000 हजार लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया है।आज सत्याग्रह स्थल पर अडंर पास की उपयोगिता को लेकर सभा हुई, सभा को सम्बोधित करते हुए समाज सेविका श्रीमती अर्चना उपाध्यायने कहा कि इस रेलवे फाटक पर सबसे पहले ही अंडर पास बनना चाहिए, परन्तु हमारे नकारे जनप्रतिनिधियो के चलते यह फाटक महामारी बन के हमारी दिनचर्या के बहूमूल्य समय की बर्बादी करता है।
संयोजक राजेन्द्र अग्रवाल ने कहाकि अब हमारा एक ही नारा है रेल फाटक से अंडर पास बनवा कर आजादी हासिल करना है।इस काम के लिए रेलवे फाटक मुक्ति मोर्चा कटिबद्ध है। सभा को सम्बोधित करते हुए अमरेश सिहं एडोवोकेट पूर्व अध्यक्ष टैक्स बार एसोशिएशन ने कहा कि शहर को दो हिस्सो में बाटनें वाले इस फाटक पर सबसे पहले अंडर पास बनना चाहिए था पर अब तक प्रशासन की उदासीनता को यह शहर झेल रहा है.जो अब नाकाबिले बर्दाशत है, अडंरपास का यह सत्याग्रह अब जन आंदोलन बनेगाऔर अडंरपास बनवा कर अपना लक्ष्य हासिल करेग। सभा को रमन पाडें,बुनकर नेता इकबाल अंसारी ,लक्ष्मी चौरसिया, सभासद अल्तमश अंसारीने सम्बोधित किया। सत्याग्रह स्थल पर दवा व्यापार संगठन के शहर और जिले के पदाधिकारी शिव जी राय, जमील अंसारी गोपालकृष्ण बर्नवाल, शामिल हुएआज के, सत्याग्रह की अध्यक्षता वीरेन्द्र कुमार ने की आज के सत्याग्रह में सर्व श्रीमोहन कुमार सिंधी, राजू सिंधी, सुशील राय, सोनी खुशवानी, नेहरु राय, राम अवतार यादव, वीर बहादुर राय, सुरेश वर्मा एडोवकेट, आर.के.मसीह , अखिलानंद पाडेंय श्रीमती अर्चना उपाध्याय, कु0 सुनीता, राम जी सिंह शामिल हुए, संचालन अरविंद मूर्ति ने किया।

