मऊ के प्रवीण कुमार यादव बने डिप्टी एसपी
( पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन। मेहनत लगन वह मजबूत इरादा हो और हमेशा कुछ अलग कर गुजरने की तमन्ना हो तो कोई मंजिल दूूूर नहीं। इसी जोश और जुनून के इरादे की बदौलत युवा होनहार नौकरी दर नौकरी में अपना मुकाम हासिल करता रहे और सफलता इस कदर कदम चुमे की कारवा अभी बाकी है। मधुबन के उफरौली निवासी डाक्टर तपस्वी यादव व अध्यापिका अर्चना यादव के पुत्र प्रवीण कुमार यादव शुरु से ही होनहार था। अपने कड़ी मेहनत और प्रतिभा की बदौलत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना परचम लहराने का काम किया है। पहले सन् 2014 में गृह मंत्रालय में इंटेलिजेन्स ब्युरो विभाग में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेन्स ऑफ़िसर के पद पर चयनित हुआ। इसके बाद उसने सफलताओं की झड़ी लगा दिया।
2015 में भारतीय कृषि अनुसंधान केन्द्र में वैज्ञानिक के पद पर चयनित हुए।
2014 के स्टाफ़ सिलेक्शन कमिशन- कम्बाइंड ग्रैजूएट लेवल परीक्षा में संसदीय कार्य मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी पद पर 2016 से 2019 तक कार्यरत रहे। वर्तमान में वह लोक सभा सचिवालय में सहायक कार्यकारी अधिकारी पद पर रहते हुए ही उसने 2017 के यूपी पीसीएस की परीक्षा में सहायक ज़िला रोज़गार अधिकारी पद पर चयनित हुआ। लेकिन उसको ज्वाइन नही किया और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में पुरी तनमयता से जुटा रहा और 2018 की पीसीएस परीक्षा का शुक्रवार को जैसे ही परिणाम आया उसने उसने डिप्टी एसपी के पद चयनित होकर क्षेत्र ही नहीं पूरे जनपद का नाम रोशन करने का काम किया है।

