खास-मेहमान

मऊ नगर के नए कोतवाल बने DK श्रीवास्तव, राम सिंह को सरायलखंसी का प्रभार

मऊ। पुलिस अधीक्षक सुशील धुले चंद्रभान ने मऊ जनपद में कानून व्यवस्था को और चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए जनहित में तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित प्रभारी निरीक्षक का स्थानान्तरण निम्नानुसार किया गया है। जिसमें निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को प्रभारी निरीक्षक थाना हलधरपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली मऊ बनाया गया है।
वहीं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्री राम सिंह को कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक थाना सरायलखंसी बनाया गया है। निरीक्षक निहार नंदन कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना सरायलखंसी से प्रभारी निरीक्षक थाना हलधरपुर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *