मऊ की समरीन फातिमा ने पीसीएस-जे क्वालीफाई कर बढ़ाया मान
मऊ की समरीन फातिमा ने पीसीएस-जे क्वालीफाई कर मऊ का मान बढ़ाया
(सईदुज़्ज़फर )
मऊ। लोकसेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2018 (पीसीएस-जे) का अन्तिम परिणाम घोषित कर दिया है।
जिसमें गोंडा जिले की आकांक्षा तिवारी पीसीएस-जे टॉपर रहीं, वहीं नैनीताल उत्तराखण्ड के हरिहर गुप्ता दूसरे स्थान पर, आजमगढ़ के प्रतीक तिवारी तीसरे स्थान, गाजियाबाद की एकाग्रता सिंह चौथे स्थान, गोंडा के गंधर्व पटेल पांचवें स्थान पर रहे।
इसी कड़ी में मऊ के मुहल्ला फखरुद्दीन पुरा निवासी चर्चित घराने गनी अहमद नोमानी एडवोकेट की पुत्री समरीन फातिमा ने पीसीएस-जे क्वालीफाई कर मऊ की बेटियों के लिए न्यायिक सेवा में भी जाने का रास्ता दिखा दिया कि मऊ की बेटियां अब किसी भी मैदान में किसी से कम नहीं हैं ।
समरीन फातिमा की प्रारंभिक शिक्षा हाईस्कूल तक फातिमा स्कूल मऊ से प्राप्त की, 10+2 (इण्टरमीडिएट) कामर्स विषय से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पास किया। बीए एलएलबी की पढ़ाई भी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से की। उसके बाद इन्होंने दिल्ली की राहुल कोचिंग से सिविल सर्विसेज की तैयारी की जिसका परिणामस्वरूप आज समरीन फातिमा ने कड़ी मेहनत और लगन व दृढ़ संकल्प के साथ पीसीएस-जे की परीक्षा पास कर मऊ का सर गर्व से ऊंचा कर दिया ।
मऊ की बेटी के इस गौरवान्वित पद पर आसीन होने से पूरे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है ।
जिसमें विशेषकर डाक्टर मोहम्मद ज़्याउल्लाह अंसारी, सर्वेश पांडेय, सीपी राय, नगरपालिका अध्यक्ष तय्यब पालकी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, एमएए फाउंडेशन के चेयरमैन जमाल अर्पण, सईदुर्रहमान इंजीनियर, सरफराज़ सिल्को, सईदुज़्ज़फर, ज़की अहमद एडवोकेट, साजिद गुफरान, रैहान, जावेद चंदन आदि ने बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

