अपना जिला

मंगल गीत के साथ नगर में हुआ पौधरोपण

बिल्थरारोड/ बलिया। नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त की अगुवाई में वृक्षारोपण का कार्य जारी है। शनिवार को भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर अनेक स्थानों पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इसी क्रम में डाक बंगला रोड पर नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता व सभासद चंद्रभूषण उर्फ पिक्की वर्मा ने देववृक्ष पीपल का पौधा लगाया। महिलाओं के मंगल गीत के बीच उक्त पौधा का विधिवत पूजन भी हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पौधे लगाना ही सिर्फ हमारा कर्तव्य नहीं है बल्कि हमारा कर्तव्य भी है कि उसका नियमानुसार देखभाल भी करें। उस पौधे में नियमित रूप से खाद व पानी आदि भी देना होगा। तभी वह नन्हा सा पौधा एक बड़ा वृक्ष बन सकेगा और हमें छाया हवा एवं शुद्ध आक्सीजन देगा। कहा कि हम जितना ही पौधरोपण करेंगे उतना ही पर्यावरण में फैले प्रदूषण को दूर रखेंगे। आजकल पृथ्वी का तापक्रम बढ़ रहा है। इससे मानव के समक्ष गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सिर्फ पेड़ पौधे ही पृथ्वी का तापमान घटा सकते हैं। इसलिए हमें अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा भी करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *