भारत सरकार के मंत्री शिवप्रताप शुक्ल के नगर आगमन पर भव्य स्वागत
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रविवार को भारत सरकार मे वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल के नगर आगमन के उपरान्त गाजीपुर तिराहे पर उनके काफिले को रोककर फूल-माला के साथ भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त, आलोक जायसवाल, आनंद प्रताप सिंह, अरिजीत सिंह,संजय पाण्डेय, संजीव जायसवाल, रमेश राय,कृष्ण कान्त राय,राजीव जौहरी,विनोद गुप्त, नीरज राही,दीपू सिंह,संजय मौर्य,दुर्गेश सिंह,सोनू दुबे इत्यादि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।