पठन/पाठन

भारत सरकार की अल्प संख्यक छात्रों को छात्रवृत्ती की घोषणा

मऊ। अल्पसंख्यक समाज के छात्र-छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये भारत सरकार की तरफ से कक्षा 1 से ऊपर के सभी छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है। वर्ष 2020-21 की छात्रवृत्ति योजना का प्रारूप सरकार ने जारी कर दिया है, आवेदन की अन्तिम तिथि 31 अक्टुबर 2020 है। आवेदन के लिये संस्था की वेबसाईट www.scholarships.gov.in पर आनलाईन आवेदन किया जा सकता है। उक्त सूचना देते हुये पूर्व पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने सदैव की भांति इस वर्ष भी समस्त छात्र-छात्राओं से इस योजना का लाभ उठाने के लिये अनुरोध किया है। श्री जमाल बताते हैं कि इस योजना में मुस्लिम, सीख, ईसाई, बुद्ध, जैन इत्यादि अल्पसंख्यक भाग ले सकते हैं। पूर्व चेयरमैन ने एक प्रेस नोट जारी कर के बताया है कि कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के छात्रों को प्रति वर्ष एक हजार रूपये, कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों को प्रति वर्ष पांच हजार रूपये दिये जायेंगे जिसमें अभिभावक के आय की लिमिट एक लाख रूपये तक वार्षिक होनी चाहिये। इसी प्रकार कक्षा 11 और 12 तक के बच्चों के लिये प्रति वर्ष छः हजार रूपये दिये जायेंगे और बी0ए0 व एम0ए0 करने वाले छात्रों को प्रतिवर्ष छः हजार/बारह हजार रूपये की छात्रवृत्ति दिये जाने का प्राविधान है। इस योजना में सम्बन्धित छात्र के अभिभावक की आय दो लाख के अन्दर निर्धारित की गयी है। इसी प्रकार प्रोफेशनल और टेक्नििकल कोर्स के छात्रों को पचीस हजार/तीस हजार रूपये वार्षिक दिये जायेंगे। उक्त तीनों योजनाओं का लाभ उठाने के लिये छात्रों को कम से कम पचास प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। आवेदन के साथ छात्रों को आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज़ फोटो, अन्तिम वर्ष की मार्कशीट, निवास प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक (आई0एफ0एस0सी0 कोड सहित) के अतिरिक्त अपने धर्म का स्व0 घोषणा-पत्र संलग्न करना होगा। उक्त योजना 16 अगस्त 2020 से नियमानुसार अधिकृत छात्र-छात्राएं अपना आवेदन कर सकते हैं। पूर्व पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने अपने प्रेस नोट में सभी छात्र-छात्राओं से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिये अनुरोध किया है। उन्होने यह भी कहा है कि किसी भी छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई हो तो मेरे आवास पर दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं या इस योजना के बारे में मेरे मोर्बाइल 9838620601 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *