भाजपा सिर्फ विकास का नाटक करती है उसका विकास से कोई लेना-देना नहीं शाहनवाज आलम
● समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के ज़िलाध्यक्ष शाहनवाज आलम सभी ने किया स्वागत
मऊ । समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के ज़िलाध्यक्ष बने शाहनवाज आलम ने कहा कि पार्टी द्वारा जो उनको जिम्मेदारी प्रदान किया गया है वे उसका निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही साथ इसी प्रकार से समाज व देश की लोगों की सेवा करते रहेंगे। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो विश्वास से भरोसा के साथ दायित्व सौंपा है उसे कभी आंच नहीं आने दूंगा तथा समाजवादी पार्टी के नीतियों वह पूर्व में किए गए विकास को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सिर्फ अपनी दमनकारी नीतियों से आम जनता, व्यापारी, किसान, मजदूरों को परेशान करने में लगी है। वह सिर्फ विकास का नाटक करती है उसका विकास से कोई लेना-देना नहीं।


समाजवादी पार्टी के युवा नेता शाहनवाज आलम को उनके सामाजिक कार्यों व संघर्षों को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम द्वारा समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का ज़िलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने की सूचना मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गया था लोग युवा नेता का जमकर जगह जगह स्वागत किए। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव सहित पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना यादव, सदर से विधानसभा प्रत्याशी रहे अल्ताफ अंसारी, पत्रकार व सपा नेता विरेन्द्र चौहान, सपा नेत्री संध्या यादव, समाजवादी पार्टी समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व सदस्यों ने उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। साथ ही साथ उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना किया।
