अपना जिला

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के कैलाश मद्धेशिया बने संयोजक

मऊ। भाजपा के जिला अध्यक्ष दुर्गविजय राय ने संगठन को और गति देने तथा मजबूत बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ का गठन किया है। जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने मऊ जनपद के व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक कैलाश मद्धेशिया को मनोनीत किया है। इसके अलावा रवी प्रकाश सिंह पटेल व मनीष मद्धेशिया को सहसंयोजक बनाया है। व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक व सह संयोजक बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं एवं इनके शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। लोगों ने सभी मनोनीत नेताओं को बधाई दी है। कैलाश मद्धेशिया को सहसंयोजक बनाए जाने पर लोग उनके गोला बाजार स्थित आवास पर पहुंचकर फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दिए। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा के कार्यालय मंत्री नीरज राही, कोषाध्यक्ष मयंक मद्धेशिया, अशोक गुप्ता, पंकज गुप्ता, हरिशंकर जायसवाल, पारस चौरसिया, अमित वर्मा, मुन्ना यादव, अंकित जायसवाल, दशरथ पाटील, मुज़फ़्फ़र हसन, गोविंदा मद्धेशिया आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *