भाजपा नेता के पिता व बिजली विभाग के सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता का निधन
शोक संदेश…
मऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता, व्यवसायी व भाजपा नेता मृत्युंजय द्विवेदी के पिता एवं भाजपा नेत्री संगीता द्विवेदी के ससुर का सत्येंद्र प्रकाश द्विवेदी का लखनऊ में उपचार के दौरान मंगलवार को निधन हो गया। उनका शव मऊ 29 हाइवे, दीप होण्डा के पीछे शब्द स्कूल स्थित उनके आवास पर आ चुका है। जहां लोगों के दर्शनार्थ उनका शव रखा गया है। बिजली विभाग में कार्यरत सत्येंद्र प्रकाश द्विवेदी मूल रूप से गोरखपुर जनपद के गोला बाजार के रहने वाले हैं। उनकी शव यात्रा मऊ से गोरखपुर के बड़हलगंज स्थित मुक्ति पथ पर अंत्येष्टि के लिए जायेगी। निधन की सूचना मिलते ही मृत्युंजय द्विवेदी के आवास पर पहुंचकर भाजपा नेता व कार्यकर्ता, व्यापारी व बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल के प्रबंधक, अध्यापक, अधिवक्ता व चिकित्सकों, आर्य समाज,ठेकेदार, पत्रकार, ब्राह्मण विकास परिषद, पतंजलि योग पीठ के लोगो ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

